सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Raisen News ›   Raisen News: Nayagaon bridge on Pipariya Road collapses, many injured

MP News: रायसेन में बड़ा हादसा, पिपरिया रोड पर बना नयागांव पुल भरभरा कर गिरा, दस लोग घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 01 Dec 2025 12:06 PM IST
सार

रायसेन जिले में बरेली–पिपरिया रोड पर बना नयागांव पुल अचानक ढह गया। हादसे के वक्त पुल पर दो बाइकें थीं, जो पुल के साथ नीचे गिर गईं। दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Raisen News: Nayagaon bridge on Pipariya Road collapses, many injured
पुल का गिरा हिस्सा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। बरेली-पिपरिया रोड पर बना नयागांव पुल अचानक से भरभरा कर गिर गया। हादसे में में  चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब पुल गिरा उस समय यातायात चालू था। पुल के ऊपर से वाहन गुजर रहे थे। पुल टूटने की वजह से पूरी सड़क पर यातायात बंद कर दिया गया है। सभी घायलों को राबरेली के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Trending Videos


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त दो मोटरसाइकिल पुल से गुजर रही थीं। पुल के साथ ये भी नीचे आ गिरी। इनमें से एक सिहोर जिले के रहने वाले हैं,  वहीं  दूसरे बरेली के निवासी बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:एनकाउंटर के बाद भी नहीं थम रहा गुस्सा, फांसी की मांग जोरों पर; CM के नाम सौंपा ज्ञापन

मजदूर भी हुए घायल
पुलिस के अनुसार पुल के नीचे  काम चल रहा था। पुल को नीचा गिरते देख काम कर रहे मजदूर वहां से भागे और अपनी जान बचाई। कुछ मजदूर घायल भी हो गए हैं हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुल के गिरने के कारणों की जांच की जा रही है। ये पुल करीब 35 साल पुराना बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed