फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP District President served a notice to the Sarpanch

Rajgarh: राज्यमंत्री टैटवाल की दुखती नस पर हाथ रखने वाले सरपंच को नोटिस, सात दिन में मांगा स्पष्टीकरण…नहीं तो

Sat, 10 Aug 2024 08:19 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: राजगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 10 Aug 2024 08:19 PM IST
सार

MP: मध्यप्रदेश सरकार के राज्यमंत्री व सारंगपुर विधानसभा सीट से विधायक गौतम टेटवाल ने भाजपा जिलाध्यक्ष को पत्र लिखकर उनकी जाति के विरुद्ध हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वाले भाजपा समर्थित सरपंच जितेंद्र कुमार मालवीय को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर के माध्यम से नोटिस जारी कराया है।

विज्ञापन
BJP District President served a notice to the Sarpanch
विधायक गौतम टेटवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश सरकार के राज्यमंत्री व सारंगपुर विधानसभा सीट से विधायक गौतम टेटवाल ने भाजपा जिलाध्यक्ष को पत्र लिखकर उनकी जाति के विरुद्ध हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वाले भाजपा समर्थित सरपंच जितेंद्र कुमार मालवीय को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर के माध्यम से नोटिस जारी कराया है। जिसमें उल्लेख किया गया है कि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार विधायक सारंगपुर गौतम टेटवाल के पत्र कमांक /531/24 दिनांक 08.08.2024 के द्वारा अवगत कराया गया है कि इनके द्वारा विगत विधानसभा एवं लोक सभा निर्वाचन में खुलकर कांग्रेस पार्टी का प्रचार किया गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही इनके द्वारा कई बार शासकीय कार्य में व्यवधान भी उत्पन्न किया जाता रहा है, मंत्री जी द्वारा क्षेत्र के विकास हेतु जनपद पंचायत सारंगपुर में सरपंचों की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें इनके द्वारा शासन के खिलाफ जहर उगला गया एवं नियम कानून ताक पर रखकर जनपद पंचायत कार्यालय में ताला लगा दिया गया और वहां के अधिकारियों/कर्मचारियों को अंदर बंद कर दिया गया था। विभिन्न समाचार पत्रों में खबर भी प्रकाशित हुई है। जिससे यह प्रतित होता है कि आपके (सरंपच) द्वारा मध्यप्रदेश शासन की महत्वपूर्ण योजना में बाधा उत्पन्न की गई है। आपके इस कृत्य से भारतीय जनता पार्टी की छवि खराब हुई है। अतः आप उक्त संबंध में अपना स्पष्टीकरण 07 दिवस में प्रस्तुत करे। अन्यथा आपको भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 06 वर्ष के लिए निष्कासित किया जायेगा।
विज्ञापन


आपको बता दें कि जितेंद्र कुमार मालवीय वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा जिला राजगढ़ के उपाध्यक्ष है और इन्हीं के द्वारा विगत दिनों भाजपा सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गौतम टेटवाल के विरुद्ध उनकी जाति को लेकर याचिका दायर की गई थी, जो प्रदेश भर में चर्चा का विषय बनी। हालांकि उक्त याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज़ कर दिया है। तत्पश्चात राज्यमंत्री के द्वारा राजगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष को पत्र के माध्यम से संबंधित व्यक्ति के पार्टी विरोधी कृत्य से अवगत कराते हुए नोटिस जारी कराते हुए 7 दिवस में स्पष्टीकरण मांगा गया है और न देने पर 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने का भी हवाला दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं उक्त नोटिस को लेकर भाजपा के राजगढ़ जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि भाजपा के पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मालवीय के द्वारा लगातार अनुशासनहीनता और पार्टी के विरोध में काम किए जा रहे थे। जिसकी शिकायत मंडल अध्यक्षों और स्वयं राज्यमंत्री के द्वार लिखित में की गई थी और पूर्व से भी इनके खिलाफ शिकायतें पेंडिंग थी, जिसके पश्चात हाल ही में इन्हें नोटिस जारी करते हुए 7 दिवस में जवाब तलब किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed