फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Digvijay reached Kotwali against the Yadav and Sharma's statements

Rajgarh News: दिग्विजय का पलटवार, मोहन यादव और वीडी शर्मा के खिलाफ पुलिस को दिया आवेदन

Sat, 20 Apr 2024 01:01 PM IST
Rajgarh bureau राजगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 01:01 PM IST
सार

राजगढ़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यादव ने रामद्रोही और शर्मा ने आतंकियों को गले लगाने की बात कहकर उन पर झूठा लांछन लगाया है।  

विज्ञापन
Digvijay reached Kotwali against the Yadav and Sharma's statements
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ कोतवाली थाने में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के खिलाफ लिखित शिकायती आवेदन प्रस्तुत किया है। साथ ही दोनों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाली थाना प्रभारी वीर सिंह ठाकुर ने कहा कि दिग्विजय सिंह का कोतवाली थाने में शिकायती आवेदन आया है। उसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही अगला कदम उठाया जाएगा। 

विज्ञापन


15 अप्रैल को राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर का नामांकन दाखिल कराने मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा राजगढ़ आए थे। इस दौरान उन्होंने राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को रामद्रोही और आतंकवादियों के गले लगाने वाला बताया था। इसके संबंध में 16 अप्रैल को अपने नामांकन के दौरान वीडी शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए वीडियो उपलब्ध कराने और एफआईआर दर्ज कराने की बात कही थी।
विज्ञापन


इसके बाद 19 अप्रैल को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने निर्वाचन अभिकर्ता अशोक क्रांति के माध्यम से कोतवाली थाने में मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के विरुद्ध शिकायती आवेदन दिया है। इसमें लिखा गया है कि आपको विदित है कि देश में आम चुनाव हो रहे हैं। इसके लिये चुनाव आयोग द्वारा बनाई गई आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है। लोकसभा क्षेत्र राजगढ़ में दिनांक 15.04.2024 को भाजपा के प्रत्याशी रोड़मल नागर के नामांकन के संबंध में म.प्र. के मुख्यमंत्री मोहन यादव तथा म.प्र. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा द्वारा राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करते हुये मुझ कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के विरूद्ध अनर्गल आरोप लगाए और उनके द्वारा भाषण में उपयोग की गई भाषा का स्पष्ट उद्देश्य मेरे विरुद्ध हिन्दूओं की भावनाओं को भड़काना और क्षेत्र की जनता, जिसमें विभिन्न धर्मों और संप्रदाय के लोग निवास करते है, विशेषकर हिन्दू और मुसलमान की भावनाओं को भड़काने का प्रयास किया है। उक्त दोनों व्यक्ति, जो भाजपा के स्टार प्रचारक भी हैं, ने मुझे सबसे बड़ा रामद्रोही बताया है। आतंकवादियों को गले लगाने वाला कहा है। दोनों के ही लांछन नितांत झूठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत में कहा गया है कि दोनों व्यक्तियों के वक्तव्य का एकमात्र उद्देश्य राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र में निवासरत हिन्दू और मुसलमानों को लड़ाना और उनके मन में वैमनस्यता एवं एक-दूसरे के विरुद्ध घृणा पैदा करने का है। इनकी धार्मिक भावनाओं को भड़काकर लोकसभा चुनाव में पड़ने वाले वोटों को प्रभावित करने का है। दोनों व्यक्तियों के भाषणों के वीडियो रोडमल नागर एव बीजेपी मध्यप्रदेश के फेसबुक पेज पर अपलोड है। दोनों भाषण लोकसभा चुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होने के साथ-साथ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा 125, भा.द.वि. की धारा 153-A के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। यह आवश्यक है कि इन संज्ञेय अपराधों का संज्ञान लेकर मोहन यादव एवं वीडी शर्मा के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर इनके विरूद्र दण्डात्मक कार्यवाही की जाए। ताकि इस प्रकार के आपराधिक कृत्य करने वालों और करने वालों और सांप्रदायिक सद्भाव की फिजा बिगाड़ने वालों को सबक मिले। इन अपराधों की पुनरावृत्ति न हो तथा राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र में स्वतंत्र एंव निष्पक्ष रुप से चुनाव संपन्न हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed