फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   During the Muharram procession in Narsinghgarh, a minor boy showed the flag of Palestine

Rajgarh: मुहर्रम के जुलूस में नाबालिग ने लहराया फिलिस्तीन का झंडा, संवेदनशील नरसिंहगढ़ नगर की घटना

Thu, 18 Jul 2024 11:02 AM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: राजगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 18 Jul 2024 11:02 AM IST
सार

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई है। पुलिस ने आरोपी नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया है। थाना पुलिस का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
During the Muharram procession in Narsinghgarh, a minor boy showed the flag of Palestine
फिलिस्तीन का झंडा दिखाते हुए

विस्तार

राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ नगर में बुधवार को मुहर्रम महीने की दस तारीख को डीजे पर निकलने वाले जुलूस के दौरान एक नाबालिग लड़के ने फिलिस्तीन झंडा लहरा दिया। जिसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। मामले में अब तक किसी तरह की कार्रवाई की बात सामाने नहीं आई है।   

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला जिले के सबसे संवेदनशील क्षेत्र नरसिंहगढ़ नगर का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि बुधवार को मुहर्रम महीने की दस तारीख के दिन मुस्लिम धर्मवालंबियो के द्वारा डीजे पर जुलूस निकाला जा रहा था। इस दौरान डीजे पर सवार अन्य युवकों के साथ एक नाबालिग लड़के ने अपनी जेब से फिलिस्तीन झंडा निकालाकर लहरा दिया। जिसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिस पर आमजन अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने आपत्ति दर्ज कराई है। हालांकि, पुलिस ने नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया है। थाना पुलिस का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नरसिंहगढ़ थाना प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने मामले में कहा कि फिलहाल संबंधित युवक के ऊपर कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed