{"_id":"664b48fc3e9b2369000a8ee3","slug":"in-a-wedding-ceremony-the-roti-being-cooked-on-a-big-pan-got-burnt-in-such-a-way-that-a-picture-of-a-heart-was-printed-the-video-is-going-viral-on-social-media-rajgarh-news-c-1-1-noi1226-1716586-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: राजगढ़ में सिकती रोटी पर अचानक उभर आया दिल, इसे देख बढ़ गई लोगों की धड़कनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: राजगढ़ में सिकती रोटी पर अचानक उभर आया दिल, इसे देख बढ़ गई लोगों की धड़कनें
Mon, 20 May 2024 06:45 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: राजगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 06:45 PM IST
सार
राजगढ़ जिले के खिलचीपुर नगर में एक शादी समारोह के दौरान बड़े तवे पर बनी रोटी कुछ इस तरह से जली की उस पर दिल की तस्वीर छप गई। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
रोटी पर छपा दिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें शादी विवाह आदि के कार्यक्रम में बड़े तवे पर बनाई जाने वाली रोटी पर दिल की तस्वीर छपी हुई नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला राजगढ़ के खिलचीपुर नगर में आयोजित एक शादी समारोह के कार्यक्रम का है। जहां एक खानसामा के द्वारा मांडे (बड़ी रोटी) बनाने का कार्य किया जा रहा था, जिसमें एक रोटी तवे पर सेकने के दौरान ऐसे जली कि उस पर दिल की तस्वीर छप गई। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचा रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल, कार्यक्रम रविवार को खिलचीपुर निवासी मोहम्मद इरफान अंसारी के यहां आयोजित किया जा रहा था, जिसमें उनकी पुत्री की शादी के कार्यक्रम में राजगढ़ से खानसामा आरिफ और उनके भाई भोजन बनाने के लिए पहुंचे थे। इनके द्वारा शादी में मांडे (बड़ी रोटी) बनाने का कार्य किया जा रहा था। उसी दौरान एक रोटी जली और उसमें दिल नुमा आकार बन गया, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि इस समय मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का दौर है। जहां एक तरफ लोग बाहर निकलना भी पसंद नहीं करते। वहीं, यह खानसामा 45 डिग्री के लगभग तापमान के बीच रोटी बनाने का काम बढ़ी ही आसानी से करते हुए नजर आए। खानसामा आरिफ बताते हैं कि वो लगभग 15 से 20 वर्षों से इस काम को अंजाम दे रहे हैं। मांडे के लिए इस्तेमाल की जाने वाली आटे की लोई का वजन 500 से 700 ग्राम के बीच होता है, जिसकी रोटी 300 ग्राम के लगभग वजनी होती है।
