फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   In this hospital of Rajgarh, sweeper turned out to be a thief, scrap dealer who sold goods was also arrested

Rajgarh News: राजगढ़ के इस अस्पताल में सफाईकर्मी ही निकले चोर, जिस कबाड़ी को सामान बेचा वो भी गिरफ्तार

Mon, 29 Jul 2024 09:44 AM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: राजगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 29 Jul 2024 09:44 AM IST
विज्ञापन
In this hospital of Rajgarh, sweeper turned out to be a thief, scrap dealer who sold goods was also arrested
चोरों के साथ अस्पताल पहुंची पुलिस और खुलासा करते हुए एसपी
राजगढ़ जिला अस्पताल में पिछले एक से डेढ़ वर्ष के बीच घटित हुई चोरियो का राजगढ़ एसपी आदित्य मिश्रा ने रविवार को खुलासा किया है। इन घटनाओं को अंजाम देने वाले चोर कोई और नही बल्कि अस्पताल में साफ सफाई की व्यवस्था संभालने वाले ही निकले। जिनके कारण जिला अस्पताल में भर्ती कई मरीजों की जान पर बन आई थी और उन्हे रेफर करना पड़ रहा था। पुलिस ने चोरी करने वाले आरोपियों के साथ कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया है जिसने इनसे चोरी का माल खरीदकर ठिकाने लगाया था।
विज्ञापन


दरअसल 24 जून 24 को जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर रजनीश शर्मा ने कोतवाली थाने में रिपार्ट दर्ज करवाई थी कि ऑपरेशन थिएटर में लगी सेंट्रल एसी यूनिट के मेजर पार्ट को अज्ञात आरोपी चुराकर ले गए हैं। इससे एसी यूनिट बंद पड़ी है और चोरी गई मशरूका की कीमत लगभग 80 हजार रुपये है। साथ ही बताया गया कि जिला अस्पताल की एसी यूनिट बंद होने के कारण ऑपरेशन थिएटर भी बंद पड़ा हुआ है और मरीजों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड रहा था। पड़ताल में पुलिस के सामने आया कि अस्पताल के सफाई कर्मचारी (सुपर वाइजर) रमीज पिता रियाज अख्तर एवं सफाई कर्मचारी पवन वाल्मिकी एवं उसका छोटा भाई अस्पताल से एसी यूनिट चोरी करके ले गए हैं और पैसों के हिसाब किताब का बटवारा करते हुए सुनाई दिए हैं।
विज्ञापन


उक्त संदेहियों को पुलिस द्वारा अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जिन्होंने बताया कि हम लोगों द्वारा कई वर्षों से अस्पताल की सफाई का कार्य किया जा रहा है। अस्पताल में कहां सीसीटीवी कैमरे लगे है, कहां अस्पताल का कीमती सामान लगा है, इसकी हमकों पूर्ण जानकारी रहती है। सफाई के दौरान आरोपीगणों के द्वारा चोरी करने से एक दिन पहले चोरी करने वाली चीजों की रेकी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता है,और वे पूर्व में भी बंद पडे बलून वार्ड के कॉपर वायर चोरी करना एवं बंद पड़े अस्पताल के वार्डों के गेट चोरी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों ने एक माह पूर्व अस्पताल के ट्रामा सेंटर के बाहर लगे एसी यूनिट के पार्ट्स एवं कॉपर वायर चोरी कर टेकरा मस्जिद के पास स्थित वाहिद खां कबाड़ी को बेचना बताया। पूर्व में की गई चोरियों की मशरूका को भी वाहिद कबाडी को बेचा था। आरोपियों के बताए अनुसार वाहिद कबाडी को थाना लाकर पूछताछ करने पर चोरी के मशरूका को खरीदना स्वीकार किया एवं चोरी के माल को अन्य स्थानों पर ठिकाने लगाना बताया गया है। आरोपियों से चोरी के माल को बेचने से प्राप्त राशि 01 लाख रुपये जब्त की गई गई है और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed