{"_id":"665652458e434e9bc4037c16","slug":"monkeys-health-deteriorated-due-to-extreme-heat-and-heat-wave-youngsters-and-children-picked-him-up-and-gave-him-water-video-going-viral-on-social-media-rajgarh-news-c-1-1-noi1226-1744411-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajgarh News: तेज गर्मी की वजह से बीमार हुआ बंदर, युवाओं ने उठाकर पिलाया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh News: तेज गर्मी की वजह से बीमार हुआ बंदर, युवाओं ने उठाकर पिलाया पानी
Wed, 29 May 2024 01:53 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: राजगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 01:53 PM IST
सार
राजगढ़ जिले के छायन गांव में भीषण गर्मी और लू की चपेट में आने के कारण एक बंदर की तबीयत बिगड़ गई। वह नीचे गिर गया। मौके पर मौजूद ग्रामीण युवाओं ने उसे पानी पिलाया।
विज्ञापन
बीमार बंदर को पानी पिलाते हुए बच्चे वा युवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अधमरी हालत में एक बंदर जमीन पर गिर गया था। स्थानीय ग्रामीण युवाओं और बच्चों ने उसे पानी पिलाया और जान बचाई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक उक्त वायरल वीडियो राजगढ़ जिले की पचोर तहसील के अंतर्गत छायन गांव का है। सोमवार दोपहर में एक बंदर भीषण गर्मी और लू की चपेट में आ गया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ी और वहां नीचे गिर गया। ऐसे में आसपास मौजूद ग्रामीण युवाओं और बच्चो ने उसे उठाकर पानी पिलाया। उक्त युवाओं और बच्चों ने वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जो अब वायरल हो रहा है। सभी लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। इन दिनों राजगढ़ जिले का तापमान 45 से 47 डिग्री के आंकड़े को छू रहा है। यह नॉर्मल से बहुत अधिक है। ऐसे में जानवरों पर भीषण गर्मी का असर हो रहा है।
विज्ञापन
