{"_id":"6698db31e5145b85d708d509","slug":"mother-who-came-to-save-her-son-died-in-a-minor-dispute-family-members-kept-the-dead-body-on-the-road-and-created-a-traffic-jam-serious-allegations-were-made-against-the-police-rajgarh-news-c-1-1-noi1226-1903256-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajgarh: मामूली विवाद में बेटे को बचाने आई मां की मौत, परिजनों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम, पुलिस पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh: मामूली विवाद में बेटे को बचाने आई मां की मौत, परिजनों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम, पुलिस पर आरोप
Thu, 18 Jul 2024 05:40 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: राजगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 05:40 PM IST
सार
खुजनेर थाना क्षेत्र के बखेड़ गांव में बुधवार रात हुए आपसी विवाद में एक महिला की मौत को लेकर परिजनों ने गांव के दबंगों पर ही हत्या के आरोप लगाए हैं। जिसको लेकर परिजनों ने जीरापुर खुजनेर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
शव रखकर प्रदर्शन करते ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजगढ़ जिले के खुजनेर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बखेड़ गांव में बुधवार की देर शाम हुए मामूली विवाद में एक परिवार की महिला मौत हो गई। इसको लेकर मृतक महिला के परिजनों ने गांव के ही दबंगों पर हत्या और पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं। वहीं गुरुवार को महिला का शव सड़क पर रखकर पचोर से जीरापुर मार्ग बंद कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक यह पूरा घटनाक्रम बुधवार की देर शाम का बताया जा रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि बखेड़ गांव के अनार सिंह का उसी के पड़ोसी गौरीलाल के साथ विवाद हो गया। गौरीलाल व उसके परिवार के लोग अनार सिंह से मारपीट करने लगे। विवाद होता हुआ देख अपने बेटे को बचाने के लिए आई अनार सिंह की मां धापू बाई के साथ गौरीलाल के परिवार की महिलाओं ने मारपीट कर दी। देखते ही देखते महिला को इतना पीटा गया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृत महिला के परिजनों का आरोप है कि जब वे इस मामले की शिकायत करने के लिए थाने पहुंचे, तो पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की और आरोपियों के विरुद्ध कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। साथ ही पीएम रिपोर्ट आने के पश्चात कार्रवाई करने की बात की जा रही है।उसी को लेकर गुरुवार को मृत महिला के परिजन थाने के सामने एकत्रित हुए और जीरापुर-खुजनेर मार्ग पर मृत महिला का शव रखकर जाम लगा दिया। जिसके पश्चात रोड के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
खुजनेर थाना प्रभारी अनिल राय का कहना है कि मृत महिला के मामले में उसका पीएम करवाकर मर्ग कायम किया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के पश्चात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया जाएगा। साथ ही परिजनों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर पुलिस का कहना है कि हमने मर्ग कायम कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के पश्चात ही इसका खुलासा हो पाएगा। परिजन हत्या की धारा लगाने की जिद पर अड़े हैं और पुलिस पर दबाव बनाया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक मृत महिला के परिजन शव को सड़क पर रखकर आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाई करने की मांग पर अड़े हुए हैं और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है। पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है।