{"_id":"66a4aa64afb35e3bef09446b","slug":"nagraj-on-shivling-whoever-saw-it-was-shocked-video-going-viral-on-social-media-rajgarh-news-c-1-1-noi1226-1934789-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajgarh News: शिवलिंग पर नागराज, जिसने भी देखा वो चौंक गया, सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh News: शिवलिंग पर नागराज, जिसने भी देखा वो चौंक गया, सोशल मीडिया पर वायरल
Sat, 27 Jul 2024 05:34 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: राजगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 05:34 PM IST
सार
राजगढ़ जिले के सुठालिया क्षेत्र में स्थित मंदिर में शिवलिंग पर विराजमान हुए नागराज का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें नागराज शिवलिंग से लिपटे हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
शिवलिंग पर नागराज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भगवान शिव की तस्वीर जब भी आप देखेंगे तो उसमे पाएंगे की उनके गले में एक सर्प हमेशा उनके साथ लिपटा हुआ होता है और तो और टीवी पर आने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में भी शिव को ऐसे ही दिखाया जाता है। लेकिन शिव के मंदिर में जब ऐसा अद्भुत नजारा देखने को मिल जाए तो फिर क्या कहना। कुछ ऐसा ही नजारा मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में भी देखने को मिला है, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, यह वायरल वीडियो राजगढ़ जिले की सुठालिया तहसील का बताया जा रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि यहां सुंदरमयी मां वैष्णो देवी का मंदिर है और उसी परिसर में शिव मंदिर भी बना हुआ है। जहां गुरुवार की शाम को मंदिर में आने वाले लोगों को नागराज के दर्शन हुए, जिसके वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।
विज्ञापन
मंदिर समिति के मुताबिक, शाम को पूजा करने के लिए जब पंडित जी मंदिर में आए तो शिवलिंग पर एक नागराज अपना फन फैलाकर बैठे हुए थे, जिसे देखकर वे खुद भी हैरान रह गए। हमने उनके लिए दूध भी रखा। लेकिन उन्होंने शिवलिंग को नहीं छोड़ा। लगभग डेढ़ घंटे तक वे वहां रहे।
ऐसे में मंदिर में आने वाले लोग डरने लगे। हमने एक सर्प मित्र को बुलवाया, जिसने नागराज को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। आपको बता दें, शिवलिंग पर नागराज के विराजमान होने के वीडियो राजगढ़ जिले में चर्चा का विषय बन गया है। वहीं, लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं और इसे शिव का चमत्कार बताया जा रहा है।
