{"_id":"66add75d042c5ee17203a84f","slug":"oh-my-god-fry-lizard-found-in-spinach-customer-stunned-after-seeing-it-made-video-and-made-it-viral-rajgarh-news-c-1-1-noi1226-1958795-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajgarh News: पालक बड़े में निकली फ्राय छिपकली देखकर दंग रह गया ग्राहक, वीडियो बनाकर कर दिया वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh News: पालक बड़े में निकली फ्राय छिपकली देखकर दंग रह गया ग्राहक, वीडियो बनाकर कर दिया वायरल
Sat, 03 Aug 2024 03:01 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: राजगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 03:01 PM IST
सार
राजगढ़ जिले के खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी शिवराज पावक ने बताया कि मुझे भी मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी लगी है। लेकिन, मेरे पास कोई लिखित शिकायत नही आई है, अगर संबंधित व्यक्ति मुझे शिकायत करता है तो अधीनस्थ कर्मचारियों को भेजकर जांच करवाऊंगा।
विज्ञापन
पालक बड़े के अंदर फ्राय हुई छिपकली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजगढ़ जिले के करनवास में स्थित एक होटल के पालक बड़े में छिपकली निकलने का मामला सामने आया है। बड़े में निकली छिपकली को देखकर ग्राहक के होश उड़ गए। इसके बाद उसने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और लोगों से ध्यान रखने की भी अपील की।यह वायरल वीडियो दो अगस्त का बताया जा रहा है, जिसे खुद एक ग्राहक ने बनाकर वायरल किया है। वीडियो में युवक कह रहा है कि सभी लोग देखिए नंदू भैय्या की दुकान से मैंने पालक बड़ा लिया है, जिसमें छिपकली निकली है।
दरअसल, करनवास क्षेत्र के एक युवक ने स्थानीय होटल से नाश्ता करने के लिए पालक बड़ा लिया, जिसमें उसे एक छिपकली नजर आई। जो तेल में फ्राय हो चुकी थी, अगर युवक ध्यान न देते हुए उसे खा लेता तो वह बीमार हो सकता था या उसके साथ कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती थी।
वायरल वीडियो में युवक कह रहा है, कि भाई लोगो देखो ये नंदू भैय्या की होटल करनवास,नंदू यादव की होटल करनवास, पालक बड़े में छिपकली निकली है। सोच समझकर खाना, सभी लोगों को सूचित कर रहा हूं। उक्त वायरल वीडियो को लेकर राजगढ़ जिले के खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी शिवराज पावक ने बताया कि मुझे भी मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी लगी है। लेकिन, मेरे पास कोई लिखित शिकायत नही आई है, अगर संबंधित व्यक्ति मुझे शिकायत करता है तो अधीनस्थ कर्मचारियों को भेजकर जांच करवाऊंगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि राजगढ़ जिले में संचालित होने वाली नाश्ते और अन्य खानपान की दुकानों का खाद्य विभाग की टीम निरीक्षण नहीं करती है। ऐसे में होटल संचालक लापरवाही बरतते हैं और जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है।