फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh Collector visited the area on bike, also saw farmers' crops

Rajgarh News: राजगढ़ कलेक्टर ने बाइक पर बैठकर किया क्षेत्र का दौरा, किसानों की फसल भी देखी

Fri, 23 Aug 2024 12:29 PM IST
Rajgarh bureau राजगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 12:29 PM IST
सार

राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने गुरुवार को जिले के खिलचीपुर में एसडीएम और तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद वह बाइक पर सवार होकर ग्रामीणों की फसल देखने भी चले गए। 

विज्ञापन
Rajgarh Collector visited the area on bike, also saw farmers' crops
दौरे पर कलेक्टर

विस्तार

नवागत कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने गुरुवार को राजगढ़ जिले के खिलचीपुर क्षेत्र का दौरा किया, जहां उन्होंने बाइक पर बैठकर क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील और एसडीएम कार्यालय का भी निरीक्षण किया।

विज्ञापन


कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर वहां के निवासियों की समस्याएं सुनीं। कृषि भूमि के ई-केवाईसी कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने खिलचीपुर में एसडीएम, तहसील, और जनपद कार्यालय का निरीक्षण किया और कार्यालयीन व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान, कलेक्टर ने कर्मचारियों के सेवा अभिलेख, कैशबुक, और बिल रजिस्टर का अवलोकन किया। तहसील न्यायालय का निरीक्षण करते समय, उन्होंने व्यवस्थाओं में पाई गई खामियों के सुधार के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके अलावा, राजस्व अधिकारियों को राजस्व महा अभियान में बेहतर प्रगति लाने के लिए निर्देशित किया, ताकि जिले में राजस्व अभियान के बेहतर परिणाम नजर आएं।
विज्ञापन


कलेक्टर मिश्रा ने सीईओ जिला पंचायत महीप किशोर तेजस्वी के साथ ग्राम फतेहपुर पहुंचकर शासकीय योजनाओं के तहत निर्मित स्कूल और ई-केवाईसी पंजीयन व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने जमीन बंटवारे और नक्शाकर्मी कार्यों का भी अवलोकन किया। इस दौरान, कलेक्टर ने मोटरसाइकिल पर बैठकर फसलों की स्थिति और शासकीय योजना के तहत निर्मित कुएं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम खुरचानिया में ई-केवाईसी पंजीयन की स्थिति का जायजा लेते हुए, कलेक्टर ने पंजीयन प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने पेयजल की पाइपलाइन बिछाने और पेयजल आपूर्ति की समस्या को लेकर शिकायत की, जिस पर कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा। इस दौरान, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुशील कुमार भी उनके साथ मौजूद थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed