फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News Three members of interstate thief gang arrested bike worth 18 lakhs recovered

Rajgarh: अंतरराज्यीय चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, 18 लाख कीमत की बाइकें जब्त

Mon, 29 Jul 2024 09:45 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: राजगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 29 Jul 2024 09:45 PM IST
सार

राजगढ़ जिले की पुलिस ने जिले में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है, जिसमें पुलिस ने अंतर्राजीय गिरोह के तीन सदस्यों के कब्जे से चोरी की 13 बाइक जब्त की है, जिनकी अनुमानित कीमत 18 लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन
Rajgarh News Three members of interstate thief gang arrested bike worth 18 lakhs recovered
खुलासा करते एसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में बाइक चोरों ने पुलिस की नाक में दम किया हुआ था। जो की लगभग पिछले कई दिनों से जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र सहित आसपास के जिले में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे, जिनके कब्जे से पुलिस ने लगभग 18 लाख रुपये की चोरी की बाइक जब्त की है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया है। वहीं, उनका एक साथी फरार बताया जा रहा है, जिसे पुलिस जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 24 जुलाई को सुठालिया थाना क्षेत्र में निवास करने वाले एक फरियादी संतोष पिता रामदयाल ने बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसकी शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर बाइक चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए जिला लेवल पर टीम का गठन किया गया, जिसकी विवेचना में सामने आया कि तीन संदिग्ध व्यक्ति बाइक लेकर जंगल के रास्ते से फरार हो रहे हैं, जिन्हें रोका गया और पूछताछ शुरू की गई, जिसमें सामने आया कि उक्त बाइक चोरी की है और सुठालिया थाने में इनके विरुद्ध प्रकरण दर्ज है।
विज्ञापन


पकड़े गए संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई, जिसमें आरोपी विशाल पिता प्रकाश भील, महेंद्र पिता कालूराम भील और बजे सिंह उर्फ विजय सिंह पिता बालगबगस भील के बताए अनुसार जंगल में उनके द्वारा छुपाकर रखी गई नौ बाइक और जब्त की गई है। कुल मिलाकर आरोपियों के कब्जे से 13 चोरी की बाइक जो राजगढ़ और गुना जिले के थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी, उन्हें जब्त किया गया है, जिनकी अनुमानित कीमत 18 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही एसपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के जब अपराधिक रिकॉर्ड को खंगाला गया तो इनके पूर्व में गुना और राजगढ़ जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र सहित राजस्थान के अन्य जिलों में भी अपराधी प्रकरण सामने आए हैं। आरोपियों ने राजगढ़ व आसपास के जिले सहित राजस्थान में भी बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया है। उक्त आरोपियों के द्वारा वाहनों को चोरी कर दहशत का माहौल निर्मित किया जा रहा था, जिनके पकड़े जाने के बाद लोगों में व्याप्त भय दूर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed