{"_id":"66ae41c837a88ae2de03b2ac","slug":"two-miscreants-gave-rs-500-note-for-cigarettes-at-a-grocery-shop-in-rajgarh-and-cheated-the-shopkeeper-of-rs-30-thousand-by-asking-for-soap-rajgarh-news-c-1-1-noi1226-1960241-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajgarh: किराने की दुकान पर सिगरेट के लिए 500 का नोट दिया, साबुन मांगकर दुकानदार को 30 हजार का चूना लगा चल दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh: किराने की दुकान पर सिगरेट के लिए 500 का नोट दिया, साबुन मांगकर दुकानदार को 30 हजार का चूना लगा चल दिए
Sat, 03 Aug 2024 10:06 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: राजगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 10:06 PM IST
सार
राजगढ़ जिला मुख्यालय स्थित एसपी बंगले के पीछे किराने की दुकान संचालित करने वाले एक दुकानदार से दो अज्ञात बदमाश लगभग 30 हजार रुपये लूटकर ले गए, जिसकी शिकायत पीड़ित ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देकर फरार होते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजगढ़ जिले में बढ़ती हुई चोरी और लूटपाट की घटनाओं ने अब लोगों का दिन का चैन और सुकून भी छीन लिया है। क्योंकि अब राजगढ़ शहर में दिनदहाड़े लूटपाट की घटनाएं सामने आने लगी हैं। ऐसा ही एक मामला शनिवार को एसपी बंगले के ठीक पीछे स्थित किराने की दुकान में देखने को मिला है। जहां दो बाइक सवार बदमाशों ने सिगरेट लेने के लिए 500 का नोट दिया और साबुन मांगा। दुकानदार जैसे ही पीछे मुड़ा बदमाश दुकान के गल्ले में रखी लगभग 30 हजार रुपये की गड्डी लेकर रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, राजगढ़ शहर के नागर मोहल्ले में एसपी बंगले के ठीक पीछे दिलीप सिंह सोलंकी अपनी किराने और मिर्च मसाले की दुकान संचालित करते हैं। बगल में ही उनका मकान भी है। शनिवार सुबह नौ से 10 बजे के बीच दिलीप के माता-पिता उनकी किराने की दुकान पर बैठे थे। बाइक से दो बदमाश आए, एक गाड़ी पर नीचे बैठा रहा और एक ने ऊपर चढ़कर सिगरेट मांगी। बदले में दिलीप के पिता को 500 रुपये का नोट दिया। दिलीप के पिता ने खुल्ले पैसे निकालने के लिए दुकान में रखी हुई सिलक निकाली और उसमें से खुल्ले युवक के सामने रखे ही थे कि उसने अन्य सामान की ओर इशारा करते हुए वो देनी के लिए कहा और वह काउंटर पर रखी हुई नोटों की गड्डी उठाकर नीचे उतरा। उसका साथी गाड़ी स्टार्ट करके पहले से ही खड़ा हुआ था, वह दोनों बैठे और रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन
दुकान संचालक दिलीप सिंह सोलंकी ने बताया कि दुकान में 30 से 32 हजार के लगभग की राशि रखी हुई थी और बदमाशों ने उन्हीं पर हाथ साफ किया है। हमने मामले की लिखित शिकायत राजगढ़ कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस ने मामले से जुड़े सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं, जिसमें एक संदिग्ध बाइक कैमरे में कैद हुई है, जिस पर दो युवक सवार हैं और उस गाड़ी का नंबर RJ-14 HP-0641 बताया जा रहा है। जो की घटना के समय शहर के नागर मोहल्ले से लेकर खिलचीपुर रोड तक जाती हुई नजर आई है।
विज्ञापन
वहीं, उक्त मामले में कोतवाली थाना प्रभारी वीर सिंह ठाकुर का कहना है कि पीड़ित दुकानदार के द्वारा लिखित शिकायती आवेदन दिया गया है। हमारी टीम मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
