फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Video of mobile theft from Rajgarh Hospital captured in CCTV, this is how it was recovered _watch video

Rajgarh News: राजगढ़ अस्पताल से मोबाइल चोरी हुई सीसीटीवी में कैद, जानिए कैसे हुआ बरामद

Thu, 01 Aug 2024 01:12 PM IST
Rajgarh bureau राजगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 01:12 PM IST
सार

राजगढ़ जिला अस्पताल से मोबाइल चोरी होने का एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक व्यक्ति मरीज का चार्जिंग पर लगा मोबाइल लेकर भागता हुआ नजर आ रहा है। उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है।

विज्ञापन
Video of mobile theft from Rajgarh Hospital captured in CCTV, this is how it was recovered _watch video
चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले करते अस्पताल के सुरक्षा गार्ड

विस्तार

राजगढ़ जिला अस्पताल में मंगलवार की रात को एक मरीज के बिस्तर पर चार्ज पर रखा मोबाइल फोन चोरी हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें एक व्यक्ति चोरी करते हुए दिखाई दिया। सुरक्षा गार्डों ने चोर को पकड़कर उसके कब्जे से मोबाइल बरामद कर लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति धीरे-धीरे चलते हुए मरीज के बिस्तर के पास पहुंचता है और चार्ज पर लगे मोबाइल को लेकर तेजी से भाग जाता है। अस्पताल के खजुरी वार्ड में तैनात सुरक्षा गार्डों को सूचना मिली कि दलेलपुरा गांव के निवासी बने सिंह का मोबाइल फोन चोरी हो गया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद, सुरक्षा गार्डों ने 45 वर्षीय कुशाल दांगी को पकड़ा, जो पहले तो चोरी की बात स्वीकारने से इनकार करता रहा। गार्डों की सख्ती के बाद उसने स्वीकार किया कि उसने मोबाइल फोन अस्पताल की लैब के पीछे पत्थरों के बीच छिपा रखा था। चोर ने मोबाइल निकालकर सुरक्षा गार्डों को सौंप दिया, जिसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी कुशाल दांगी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पेट दर्द का बहाना बनाकर अस्पताल में भर्ती हुआ था और मौका पाकर उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। यह भी ज्ञात हुआ है कि आरोपी पहले भी अस्पताल में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। राजगढ़ एसपी ने हाल ही में एक से डेढ़ वर्ष के भीतर अस्पताल में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा किया था, जिसमें अस्पताल में तैनात सफाईकर्मी शामिल थे। यह घटना अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था की खामियों को उजागर करती है। इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अस्पताल प्रशासन को सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की आवश्यकता है ताकि मरीजों के कीमती सामान सुरक्षित रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed