फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh Villagers are not taking lessons Dindori road accident passengers are being crammed loading vehicles

Rajgarh: डिंडोरी सड़क हादसे से भी सबक नहीं ले रहे ग्रामीण, लोडिंग वाहनों में ठूंस-ठूंस कर भरी जा रही सवारी

Sat, 18 May 2024 07:21 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: राजगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 18 May 2024 07:21 PM IST
सार

राजगढ़ जिले में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए ग्रामीण लोडिंग वाहन में ठूंस-ठूंस कर सफर करते हुए नजर आ रहे हैं। इन पर यातायात पुलिस कार्रवाई भी कर रही है।

विज्ञापन
Rajgarh Villagers are not taking lessons Dindori road accident passengers are being crammed loading vehicles
सवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में लगातार सड़क हादसे में हो रही आमजन की मौत के पश्चात भी लोग यातायात के नियमों को ताक पर रखकर सफर कर रहे हैं, जिसके कई उदाहरण राजगढ़ जिले में आसानी से देखने को मिल जाते हैं। वहीं, राजगढ़ यातायात पुलिस भी ऐसे लोगों को समझाइश के साथ-साथ चलानी कार्रवाई भी कर रही है।

विज्ञापन


ऐसा ही एक नजारा हाल ही में राजगढ़ जिले में भी देखने को मिला है, जहां आसपास के लगभग 20 ग्रामीण लोडिंग वाहन में सवार होकर मानता के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे, जिन्हें यातायात पुलिस की टीम ने रोका और समझाइश दी और उन्हें अन्य वाहन में शिफ्ट होने के लिए कहा गया। वहीं, दूसरे मामले में शराब पीकर वाहन चला रहे एक वाहन चालक को रोककर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां शराबी वाहन चालक के विरुद्ध न्यायालय के द्वारा 11 हजार का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


यातायात थाने के योगेंद्र कुमार मरावी ने बताया कि क्षेत्र में हो रहे शादी विवाह व अन्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्रामीण लोडिंग वाहनों का इस्तेमाल करते हैं और अपनी जान के साथ खिलवाड़ करते हैं। हमारी टीम लगातार ऐसे लोगों पर निगाह जमाए हुए है, जिन्हें रोककर पहले समझाइश दी जा रही है और दोबारा से नियमों का उल्लंघन करने पर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। यदि वे उसके बाद भी नहीं मानेंगे तो ऐसे वाहनों को राजसात और उनके चालक के लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई के लिए हम वरिष्ठ अधिकारियों की ओर प्रेषित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्योंकि हमारी पहली प्राथमिकता यातायात के नियमों का पालन कराते हुए लोगों को सड़क दुर्घटना से सुरक्षित रखना है, जिसके लिए हम सदैव तत्पर हैं। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के डिंडोरी सहित अन्य जिलों में पूर्व में हुए हादसे में दर्जनों लोग अपनी जान गवा चुके हैं। लेकिन उसके बावजूद भी लोग अपनी जान जोखिम में डालकर लोडिंग वाहनों में सफर करते हुए नजर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed