{"_id":"66a6f2261915bd49440f8b1a","slug":"villagers-saved-a-person-who-was-being-swept-away-by-the-strong-current-of-water-in-rajgarh-video-going-viral-on-social-media-rajgarh-news-c-1-1-noi1226-1940930-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajgarh News: राजगढ़ में पानी के तेज बहाव के साथ बहा व्यक्ति, ग्रामीणों ने उसे डूबने से बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh News: राजगढ़ में पानी के तेज बहाव के साथ बहा व्यक्ति, ग्रामीणों ने उसे डूबने से बचाया
सार
राजगढ़ जिले में घोड़ा पछाड़ नदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति पानी की तेज धार के साथ बहता नजर आ रहा है। उसे मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने हिम्मत का परिचय देते हुए बचा लिया।
विज्ञापन
पानी में बहता हुआ शख्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजगढ़ जिले से निकलने वाली घोड़ा पछाड़ नदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति नदी के तेज बहाव के साथ बहता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि, ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए उसकी जान बचा ली।
जानकारी के मुताबिक यह वायरल वीडियो शुक्रवार का बताया जा रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि राजगढ़ जिले से गुजरने वाली घोड़ा पछाड़ नदी शुक्रवार को लगातार हो रही बारिश के कारण उफान पर आ गई थी। पुलिया पर भी पानी था। इसके बाद भी अपनी जान जोखिम में डालकर पुलिया पार कर रहे एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति का संतुलन बिगड़ा और वह पानी में जा गिरा। तेज बहाव के साथ बहने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए उस व्यक्ति को बचा लिया।
यह भी बताया जा रहा है कि टोका गांव निवासी 55 वर्षीय गुलाब सिंह पिता भीमा अपने गांव की तरफ से ब्यावरा आ रहे थे। उनका संतुलन बिगड़ा और वे पानी में गिर गए और बहने लगे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाई और पानी के तेज बहाव में बहने वाले अधेड़ उम्र के व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाल लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो से ग्रामीणों की भी तारीफ की जा रही है।