फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Young man and girl found hanging from a noose of saree in Rajgarh Suspecting a love affair

Rajgarh News: पेड़ पर एक ही फंदे से लटके मिले युवक और युवती, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका

Sat, 03 Aug 2024 07:49 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: राजगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 03 Aug 2024 07:49 PM IST
विज्ञापन
Young man and girl found hanging from a noose of saree in Rajgarh Suspecting a love affair
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

राजगढ़ जिले के कालीपीठ थाना क्षेत्र के कोयला गांव में शनिवार को एक युवक और युवती ने  खेत में लगे पेड़ से साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी लगते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हिनोत्या गांव के रहने वाले 22 वर्षीय गिरिराज तंवर और कोयला गांव की 20 वर्षीय लीला बाई का शव कोयला गांव में स्थित एक खेत में पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर कालीपीठ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


कालीपीठ थाना प्रभारी रजनीश सिरोठिया ने बताया कि यह मामला प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या है या हत्या।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना को लेकर गांव में कई चर्चाएं हो रही हैं, क्योंकि यह मामला क्षेत्र में अपनी तरह का पहला है, जहां एक ही फांसी के फंदे से युवक और युवती ने आत्महत्या की हो। पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है ताकि, सच का पता लगाया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed