{"_id":"68d972ce9c0d7589610761dd","slug":"a-five-year-old-boy-died-after-being-electrocuted-in-a-pipe-at-the-entrance-of-a-garba-pandal-ratlam-news-c-1-1-noi1428-3460495-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratlam News: गरबा पंडाल के प्रवेश गेट पाइप में उतरा करंट, छूने से पांच वर्षीय बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam News: गरबा पंडाल के प्रवेश गेट पाइप में उतरा करंट, छूने से पांच वर्षीय बालक की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: रतलाम ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 08:00 AM IST
विज्ञापन
सार
प्रवेश गेट में करंट फैलने से यह हादसा हुआ। हादसे के बाद गुस्साए परिजन और अन्य लोग अस्पताल परिसर स्थित पुलिस चौकी पर पहुंचे तथा गरबा आयोजकों पर कार्रवाई की मांग की।
हसन। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर में गरबा पंडाल के प्रवेश द्वार के लोहे के पाइप में करंट फैल गया। इसी बीच खेलते-खेलते पास में रहने वाला पांच वर्षीय बालक गेट के पास पहुंचा तो उसे करंट लग गया। इससे वह गिरकर अचेत हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इससे परिजन गुस्सा हो गए तथा आयोजकों पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे, इससे अस्पताल में हंगामे की स्थिति बनने लगी। पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे तथा परिजन से चर्चा कर उन्हें समझाइश देकर शांत किया।
जानकारी के अनुसार पांच वर्षीय हसन पिता अजहर खान निवासी अर्जुन नगर को शनिवार शाम करीब 7 बजे करंट लग गया। परिजन व आसपास के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंच, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टर ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित किया। परिजन और अन्य लोग अस्पताल परिसर स्थित पुलिस चौकी पर पहुंचे तथा गरबा आयोजकों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। इससे वहां हंगामें की स्थिति बनने लगी। सूचना मिलने पर स्टेशन रोड थाना प्रभारी स्वराज डाबी, माणकचौक थाना प्रभारी अनुराग यादव, औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी गायत्री सोनी व अन्य अधिकारी बल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे।
यह भी पढ़ें- इंदौर के राजवाड़ा पर जश्न मनाने आए लोगों को पुलिस ने लौटाया, पौन घंटे बाद खाली कराया चौक
समाजसेवी जूबेर खान और एजाज सुल्तान ने बताया अर्जुननगर में जहां गरबे हो रहे हैं, उसके पास में पीड़ित अजहर का घर है। अजहर का पुत्र शाम को घर के बाहर खेलते हुए गरबा पंडाल के प्रवेश गेट के पास गया तो उसे गेट के लोहे के पाइप से करंट लग गया। प्रवेश गेट में करंट फैलने से यह हादसा हुआ। उसे अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस बालक का शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भिजवाने लगी तो परिजन व साथ आये लोगों ने शव मेडिकल कॉलेज भेजने से रुकवा दिया तथा आयोजकों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। उनका कहना था कि कुछ लोग मेडिकल कॉलेज चले जाएंगे जबकि अर्जुननगर के लोग अपने घर जाएंगे और वहां कुछ हो गया तो क्या करेंगे। पहले आयोजकों पर कार्रवाई करो, उसके बाद शव मेडीकल कॉलेज भिजवाया जाए। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया , इसके बाद शव मेडिकल कालेज भिजवाया गया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X