सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam News: Miscreants robbed a loco pilot at the station

Ratlam News: स्टेशन पर लोको पायलट से लूट, बदमाशों ने चाकू अड़ाकर ऑनलाइन ट्रांसफर कराए तीन हजार रुपये

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Thu, 06 Nov 2025 01:18 PM IST
विज्ञापन
सार

धमकी देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की शिकायत जीआरपी थाने में दर्ज कर ली गई है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Ratlam News: Miscreants robbed a loco pilot at the station
रतलाम रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ट्रेनों और प्लेटफार्मों पर यात्रियों के पर्स, मोबाइल फोन और रुपये चोरी होने की घटनाएं तो आए दिन होती रहती हैं। अब बदमाश रेलवे कर्मचारियों को भी निशाना बनाने लगे है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रेलवे के लोको पायलट के साथ चाकू अड़ाकर मारपीट की गई। उससे 10 हजार रुपयों की मांग भी की गई। उसने एक आरोपी के मोबाइल फोन पर ऑनलाआइन तीन हजार रुपये भी भेजे। इसके बाद आरोपी धमकाकर चले गए। लोको पायलट की रिपोर्ट पर जीआरपी थाने पर प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार वारदात रेलवे में लोको पायलट शंटर के पद पर पदस्थ फरियादी 29 वर्षीय आदित्य अमर्त्य पिता अरुण प्रकाश वर्मा निवासी ग्राम सोनबरसा थाना तरियानी जिला शिवहर बिहार हालमुकाम स्थानीय विष्णुपुरी इन्द्रलोक नगर के सात हुई है। आदित्य ने रतलाम के जीआरपी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 4 से 5 नवंबर 2025 की दरमियानी रात उनकी ड्यूटी रात दस से सुबह छह बजे तक लॉबी शंटर रोस्टर के तहत थी। शंटिंग ड्यूटी के दौरान उन्हें लॉबी सुपरवाईजर द्वारा ट्रेन नंबर 19316 के लोको (इंजन) को रिवर्स करने के लिये बताया गया तो वे गाड़ी के इंतजार में प्लेटफार्म नंबर एक पर इन्दौर एंड की तरफ बेंच पर बैठे हुए थे। इसी बात रात करीब 01.35 बजे दो-तीन अज्ञात व्यक्ति उनके पास आए तथा पूछा कि कहां से आए हो और कहां जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ड्यूटी पर गए नहीं, फिर भी लगती रही हाजिरी, तकनीक को चकमा देने में डॉक्टर निकले 'मास्टर', जानें कैसे

उन्होंने कहा कि वे रेलवे स्टाफ से हैं। इसी बीच एक बदमाश ने उसकी जेब से चाकू निकालकर दिखाया तथा मेरे पेट पर अड़ाकर मारपीट की तथा कहा कि तू लड़की को छेड़ता है। उन्होंने कहा कि वे किसी लड़की को नहीं छेड़ते हैं, वे रेलवे कर्मचारी होकर अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। इसी बीच आरोपी ने कहा कि अपनी जान की सलामती चाहता है, दस हजार रुपये दें। उन्होंने कहा कि उनके पास रुपये नहीं है, तो उसके साथी ने मेरी जेबों की तलाशी ली तथा मेरा बैच चेक किया। उन्हें मेरे पास रुपये नहीं मिले तो बैग चेक करने वाले ने बैग ने ईयर बड निकालकर रख लिए। इसके बाद आरोपियों ने कहा कि हमें रुपये चाहिए। तब उन्होंने अपने मोबाइल फोन से एक आरोपी के फोन पे पर तीन हजार रुपये ऑनलाइन भेजे।

इसके बाद आरोपी मेरा सामान लेकर यह धमकी देते हुए चले गए कि अगर किसी को बताया तो तुझे जान से खत्म कर देंगे। घटना की जानकारी उन्होंने रात्रि ड्यूटी करने वाले साथी और लॉबी सुपरवाइजर शंकर लाल मीणा को दी और फिर थाने रिपोर्ट करने पहुंचे। जीआरपी थाना प्रभारी मोतीराम चौधरी ने बताया कि फरियादी आदित्य की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed