सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Foundation stone of industries with investment of 2850 crores will be laid in 21 districts from Ratlam today

MP News: रतलाम से आज 21 जिलों में रखी जाएगी 2850 करोड़ के निवेश वाले उद्योगों की नींव, 5450 को मिलेगा रोजगार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Fri, 27 Jun 2025 01:53 PM IST
विज्ञापन
सार

रतलाम में आयोजित एमपी राइज 2025 कॉन्क्लेव में सीएम मोहन यादव ने 2850 करोड़ के निवेश वाली औद्योगिक परियोजनाओं का भूमिपूजन-लोकार्पण किया, जिससे 5450 युवाओं को रोजगार मिलेगा। 21 जिलों में निवेश, एमएसएमई इकाइयों को भूमि आवंटन, और 2 लाख हितग्राहियों को ऋण लाभ वितरित किए गए। 

Foundation stone of industries with investment of 2850 crores will be laid in 21 districts from Ratlam today
सुबह से ही उद्योगपतियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रतलाम के नेहरू स्टेडियम (पोलो ग्राउंड) पर आयोजित एमपी राईज 2025, रीजनल इंडस्ट्री स्किल एंड एम्प्लायमेंट कॉन्क्लेव में सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 जिलों में 2850 करोड़ रुपये के निवेश से बनने वाले औद्योगिक परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इस निवेश से 5450 युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शाम 5.45 बजे बंजली हवाई पट्टी से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Trending Videos


रतलाम के नेहरू स्टेडियम में शुक्रवार को रीजनल इंडस्ट्री स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट कॉन्क्लेव (राइज -2025) का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सीएम डॉ. मोहन यादव 21 जिलों में 2850 करोड़ के निवेश वाले उद्योगों की नींव रखेंगे। इससे 5450 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसमें वॉलमार्ट, एमएसएमई, न्यू झील जैसी बड़ी कंपनियां एमओयू करेंगी। एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप स्वागत उद्बोधन देंगे और न्यू झील फैशन लिमिटेड के फाउंडर दीनबंधु त्रिवेदी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP Samwad 2025: ‘अटलजी की स्मृति में ग्वालियर में होगी कैबिनेट की बैठक’, मंच से सीएम मोहन यादव ने की घोषणा

कॉन्क्लेव में रतलाम सहित रीवा, सागर, आलीराजपुर, पीथमपुर में लगने वाली औद्योगिक इकाइयों के निर्माण का भूमिपूजन व लोकार्पण होगा। सीएम उद्योगपतियों और निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे। कॉन्क्लेव में 854 करोड़ से 28 एमएसएमई इकाई के साथ 31.47 करोड़ के 6 राज्य क्लस्टर (निजी औद्योगिक क्षेत्र) व 152.21 करोड़ से बनाए गए 8 औद्योगिक क्षेत्र का लोकार्पण होगा। 95.25 करोड़ के राज्य क्लस्टर (निजी औद्योगिक क्षेत्र) और 89.90 करोड़ के नए औद्योगिक क्षेत्र आदि का भूमिपूजन होगा। इसमें 5000 से ज्यादा उद्योगपतियों व निवेशकों को बुलाया गया है। 243.11 करोड़ की लागत से 16 नवीन औद्योगिक क्षेत्रों का भूमिपूजन और लोकार्पण होगा। इसमें आलीराजपुर सीएफसी का भूमिपूजन और 11 राज्य क्लस्टर्स का लोकार्पण, एमएसएमई के तहत निवाड़ी, आगर-मालवा तथा रायसेन के नवीन डीटीआईसी कार्यालय भवनों का लोकार्पण व भूमि पूजन होगा। औद्योगिक क्षेत्र सेमरी कांकड़ जिला उज्जैन में 67.23 करोड रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नवीन उद्योग क्षेत्र का भूमिपूजन किया जाएगा। वहीं एमएसएमई विभाग से आशय पत्र, भूमि आवंटन पत्र प्राप्त करने वालों से चर्चा करेंगे। इनमें जिले के अन्य स्थानों के हितग्राही भी शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें- MP Samwad 2025: 'नेता प्रतिपक्ष के पद का अपमान', मोहन यादव की राहुल को खरी खरी; आपातकाल पर कांग्रेस को घेरा

एमएसएमई विभाग के तहत निवेश करने वाली रोजगार मूलक औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटन पत्र दिए जाएंगे। एमपीआईडीसी के दो हजार 850 करोड़ रुपए से अधिक निवेश करने वाली और पांच हजार से अधिक व्यक्तियों को रोजगार देने वाली 27 औद्योगिक इकाइयों को 125 हेक्टेयर भूमि के आवंटन पत्र देंगे। कौशल विकास विभाग के तहत आकांक्षी युवाओं को रोजगार ऑफर लेटर प्रदान करेंगे। 2 लाख से अधिक हितग्राहियों को 24 करोड़ रुपए ऋण लाभ का वितरण होगा। विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के 10-10 लाभार्थियों को लाभ पत्र दिया जाएगा।

सुबह से ही उद्योगपतियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था

कॉन्क्लेव के लिए बड़े डोम बनाए गए हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed