सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Four people, including three youths from Rajasthan, arrested for drug trafficking

Ratlam News: नशे की तस्करी करते राजस्थान के तीन युवकों सहित चार गिरफ्तार, 292 KG डोडाचूरा-दो किलो अफीम जब्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Wed, 01 Oct 2025 05:20 PM IST
विज्ञापन
सार

रतलाम जिले में जावरा पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई में राजस्थान के तीन और रतलाम के एक युवक को पकड़ा। आरोपियों के पास से 292 किलो डोडाचूरा, 2.2 किलो अफीम, कार, बाइक, फर्जी नंबर प्लेट और मोबाइल जब्त हुए। सभी पर एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया। 

Four people, including three youths from Rajasthan, arrested for drug trafficking
जानकारी देते जावरा सीएसपी युवराज सिंह चौहान और उनके पीछे खड़ा अफीम तस्करी का आरोपी।
विज्ञापन

विस्तार

रतलाम जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जावरा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से मादक पदार्थों की तस्करी करते राजस्थान के तीन व रतलाम जिले के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवकों के पास से 292 किलो डोडाचूरा, दो किलो से ज्यादा अफीम, एक कार, एक बाइक, दो फर्जी नम्बर प्लेट व चार मोबाइल फ़ोन जब्त किए गए हैं।

Trending Videos


ये भी पढ़ें- लव जिहाद: विवाहिता को बहन बनाया फिर कर लिया निकाह, कुरान पढ़ने का दबाव डाला, मौत से मचा बवाल तो चला बुलडोजर
विज्ञापन
विज्ञापन


जावरा सीएसपी युवराज सिंह चौहान ने बताया कि एसपी अमित कुमार के निर्देशन व एएसपी विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने व तस्करी करने वालों की धरपकड़ के लिए चलाए जा अभियान के तहत सूचना मिली थी कि महू-नीमच हाईवे फोरलेन रोड जावरा से कार में डोडाचूरा ले जाया जा रहा है। सूचना पर जावरा औद्योगिक थाना क्षेत्र प्रभारी विक्रम सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम ने हाईवे स्थित एक होटल के सामने घेराबंदी कर कार (एमपी-09-जेडके -5391) को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें 15 प्लास्टिक के बोरों में भरा  292 किलो 160 ग्राम डोडाचूरा पाया गया। साथ ही, दो फर्जी नम्बर प्लेट (जीजे-01-डब्ल्यूडी-0502) मिली। इस पर कार में सवार आरोपी 26 वर्षीय राकेश कुमार पिता भगवाना खावा निवासी जांबा थाना जांबा जिला फलौदी राजस्थान व 19 वर्षीय बजरंग पिता भोमाराम जांगू निवासी कल्याणीनगर थाना चामू तहसील बालेसर जिला जोधपुर को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। उनके पास से चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। आरोपियों ने जब्त कार दिसम्बर 2024 में थाना पिपलानी जिला भोपाल से चोरी करना स्वीकार किया है। मामले में बीएनएस की धारा 303 (2) (चोरी करना), 238 (साक्ष्य मिटाना),  341(1) (फर्जी नम्बर प्लेट लगाना)  भी बढ़ाई गई है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें- मेडिकल कॉलेज में दवा और सर्जिकल सामग्री खरीदने में सवा करोड़ का घोटाला, EOW ने दर्ज किया प्रकरण

अफीम देने वाला भी गिरफ्तार
जावरा शहर पुलिस ने बाइक पर अफीम ले जाते आरोपी 45 वर्षीय रावताराम जाट पिता गंगाराम जाट निवासी ग्राम जगराम ढाणी परेउ थाना गीडा तहसील गीडा जिला बालोतरा (राजस्थान)  को गिरफ्तार उसके पास से 2 किलो 260 अफीम व एक बाइक जब्त की है। पूछताछ में उसने अफीम 30 वर्षीय आरोपी नागेश्वर पाटीदार पिता कमलेश पाटीदार निवासी ग्राम गोंदी धरमसी थाना रिंगनोद जिला रतलाम से लाना बताया। इसके बाद नागेश्वर को भी गिरफ्तार किया गया। जावरा सीएसपी युवराज सिंह चौहान ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जावरा शहर थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह जादौन के मागर्दशन एसआई चन्द्रशेखर डिगा ने टीम के साथ जावरा-उज्जैन बायपास पर जावरा स्थित एक मैरिज गार्डन के सामने घेराबंदी कर बाइक पर जा रहे आरोपी रावताराम जाट को गिरफ्तार कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास उक्त अफीम पाई गई। इसके बाद नागेश्नर पाटीदार को भी गिरफ्तार किया गया। नागेश्नर पाटीदार से पूछताछ की जा रही है कि वह अफीम कहां से लेकर आया था। 

 

पत्रकारों को जानकारी देते जावरा सीएसपी युवराज सिंह चौहान और उनके पीछे खड़ा अफीम तस्करी का आरोपी।

आरोपियों से बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ की खेप पकड़ी गई है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed