सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Good news for rail passengers, trips of three pairs of trains extended keeping in mind the Holi festival

Ratlam News: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, होली को ध्यान मे रखते हुए तीन जोड़ी ट्रेनों के फेरे विस्तारित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Mon, 16 Feb 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
सार

होली के मद्देनज़र भारतीय रेल ने रतलाम मंडल से गुजरने वाली तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों—बांद्रा टर्मिनस–भिवानी, मुंबई सेंट्रल–भिवानी और गांधीधाम–भागलपुर—के फेरे मार्च 2026 तक बढ़ा दिए हैं। इससे त्योहार पर यात्रियों को अतिरिक्त सीटें, कन्फर्म टिकट और सस्ती यात्रा सुविधा मिल सकेगी। 

Good news for rail passengers, trips of three pairs of trains extended keeping in mind the Holi festival
लोगो
विज्ञापन

विस्तार

होली त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त यात्रा मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा रतलाम मंडल से होकर परिचालित की जा रही तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरों को पुन: विस्तारित किया किया जा रहा है। ये ट्रेनें है- ट्रेन संख्या 09005/09006 बान्द्रा टर्मिनस-भिवानी-बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल, ट्रेन संख्या 09001/09002 मुंबई सेंट्रल-भिवानी-मुंबई सेंट्रल स्पेशल और ट्रेन संख्या 09451/09452 गांधीधाम-भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल ट्रेन।

Trending Videos


त्योहारी सीजन में ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है और यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पाते हैं। इसके कारण कई बार यात्रियों को अपनी यात्रा निरस्त करना पड़ती है या अन्य साधनों से आवागमन करना पड़ता है और अधिक राशि खर्च करना पड़ती है। होली पर्व के दौरान रेलवे द्वारा तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेर विस्तारित करने से अपने घरों से दूर अन्य शहरों में रहकर नौकरी और व्यवसाय करने वाले लोगों आवागमन में सुविधा होगी तथा कम किराया चुकाकर वे यात्रा कर सकेंगे। रतलाम के मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि होली त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त यात्रा मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा रतलाम मंडल से होकर परिचालित की जा रही तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरों को पुन: विस्तारित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बायपास के नए ब्रिज पर आधा फीट ऊंचे बना दिए कर्व, गलती समझ आई तो अब तोड़ रहे

इन ट्रेनों के फेरे किए गए विस्तारित
1. ट्रेन संख्या 09005 बान्द्रा टर्मिनस-भिवानी- सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का अंतिम फेरा 25 फरवरी, 2026 निर्धारित है अब यह ट्रेन 25 मार्च 2026 तक बान्द्रा टर्मिनस-भिवानी से प्रति बुधवार को चलेगी तथा ट्रेन संख्या 09006 भिवानी- बान्द्रा टर्मिनस का अंतिम फेरा 27 फरवरी 2026 निर्धारित है, अब यह ट्रेन 27 मार्च 2026 तक भिवानी से प्रति शुक्रवार को चलेगी।
2. ट्रेन संख्या 09001 मुंबई सेंट्रल – भिवानी स्पेशल का अंतिम फेरा 27 फरवरी 2026 तक निर्धारित है, अब यह ट्रेन 27 मार्च, 2026 तक मुंबई सेंट्रल से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को चलेगी तथा ट्रेन संख्या 09002 भिवानी–मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन का अंतिम फेरा 28 फरवरी 2026 तक निर्धारित है, अब यह ट्रेन 28 मार्च, 2026 तक भिवानी से प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को चलेगी।
3. ट्रेन संख्या 09451 गांधीधाम- भागलपुर स्पेशल ट्रेन का अंतिम फेरा 27 फरवरी 2026 तक निर्धारित है, अब यह ट्रेन 27 मार्च, 2026 तक गांधीधाम से प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी तथा ट्रेन संख्या 09452 भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल ट्रेन का अंतिम फेरा 02 मार्च 2026 तक निर्धारित है, अब यह ट्रेन 30 मार्च 2026 तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी।
ट्रेनों के आगमन/प्रस्थान समय, ठहराव और संरचना के समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए, यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed