सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Investigation into the Rajdhani Express fire begins; inquiry committee visits the site, inspects burnt coaches

Ratlam: राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की जांच तेज, छह सदस्यीय हाईलेवल कमेटी गठित; 20 मई तक आएगी जांच रिपोर्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Mon, 18 May 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
सार

रतलाम जिले में राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में लगी आग की जांच के लिए पश्चिम मध्य रेलवे ने छह सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति गठित की है। तकनीकी जांच शुरू हो चुकी है और समिति 20 मई तक हादसे के कारणों पर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

Investigation into the Rajdhani Express fire begins; inquiry committee visits the site, inspects burnt coaches
लूणी रिछा- विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के मध्य ट्रेन के जले कोच की जांच करते हुए जांच समिति के सदस्य।
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर लूनी रिछा और विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में लगी आग की जांच के लिए पश्चिम मध्य रेलवे ने छह सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की है। समिति ने सोमवार को घटनास्थल पहुंचकर जले हुए कोच और रियर एसएलआर (गार्ड कोच) का निरीक्षण किया। तकनीकी विशेषज्ञों ने कोच की स्थिति और अग्निकांड से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच की। समिति 20 मई तक अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

उल्लेखनीय है कि 17 मई 2026 की सुबह राजधानी एक्सप्रेस रतलाम होकर दिल्ली की ओर जा रही थी। सुबह करीब 5:15 बजे ट्रेन कोटा रेल मंडल के अंतर्गत रतलाम जिले में लूनी रिछा और विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच पहुंची, तभी एसी कोच बी-1 में अचानक आग लग गई। आग ने पास के रियर एसएलआर कोच को भी अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के समय अधिकांश यात्री सो रहे थे। एक यात्री ने कोच से धुआं और आग निकलते देख शोर मचाकर यात्रियों को जगाया। इसके बाद ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए यात्री कोच से बाहर निकले, जबकि कुछ यात्रियों ने ट्रेन से कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आईं।

विज्ञापन
Trending Videos

यात्रियों के बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के ग्रामीणों और मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कोच, गार्ड डिब्बा और यात्रियों के मोबाइल फोन, लैपटॉप सहित अन्य सामान जल चुके थे।

घटना की जांच के लिए पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह ने प्रमुख मुख्य सुरक्षा अधिकारी मनोज गुरुमुखी के नेतृत्व में छह सदस्यीय जांच समिति बनाई है। समिति ने 18 मई को घटनास्थल का निरीक्षण कर संबंधित कर्मचारियों के बयान दर्ज किए।

पढ़ें:  'शहीद के परिवार को बिना जांच दोषी ठहराया जा रहा', ट्विशा की रिटायर्ड जज सास बोलीं

समिति में प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता मुकेश, प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता एम. विजय कुमार, प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता एन.एस. प्रसाद (आईसीएफ), कार्यकारी निदेशक महेंद्र सिंह (पीएस एवं ईएमयू/आरडीएसओ) तथा प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त राजीव कुमार शामिल हैं। कोटा मंडल रेल प्रबंधक अनिल कालरा और अपर मंडल रेल प्रबंधक ललित धुरंधर ने भी जांच टीम को सहयोग किया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार समिति घटना के मूल कारण, तकनीकी पहलुओं और सुरक्षा मानकों की गहन जांच कर 20 मई तक रिपोर्ट सौंपेगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed