{"_id":"67f924520e33f9fe440f3801","slug":"posters-saying-digvijay-singh-is-a-traitor-were-put-up-in-ratlam-congress-staged-a-sit-in-and-demanded-registration-of-an-fir-ratlam-news-c-1-1-noi1351-2823784-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratlam News: दिग्विजय सिंह गद्दार हैं के पोस्टर लगे, कांग्रेस ने विरोध कर की FIR की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam News: दिग्विजय सिंह गद्दार हैं के पोस्टर लगे, कांग्रेस ने विरोध कर की FIR की मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: रतलाम ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
सार
सैलाना के पूर्व विधायक हर्ष विजय गहलोत ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद को गद्दार कहना निंदनीय है। हमने इसके सबूत पुलिस को सौंपे हैं। अगर, कल तक एफआईआर नहीं होती है, तो हम सड़क पर उतरेंगे।
कांग्रेस नेताओं ने थाना परिसर में दिया धरना।
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पोस्टर लगाकर उन्हें अपने वतन, धर्म और पूर्वजों का गद्दार बताया है। इस तरह के पोस्टर लगने से राजनीति गरमा गई है। पोस्टर लगाए जाने के खिलाफ कांग्रेस ने शुक्रवार दोपहर थाने पर प्रदर्शन कर ऐसा करने वालों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। ऐसा हीं होने पर सीएम का पुतला दहन करने और आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी बोले- अशोकनगर से शोक भी डरता है, एमपी को नई पहचान मिलेगी, हमें संस्कृति को बचाना है
दरअसल, वक्फ बिल पास होने के बाद से ही कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। विरोध करने वालों में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी शामिल हैं। ऐसे में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रतलाम के दो बत्ती फ्रीगंज चौराहे पर दिग्विजय सिंह के विरोध में बीती रात एक पोस्टर लगाया। जिसमें लिखा है कि वतन के, धर्म के, पूर्वजों के गद्दार, वक्फ बिल का विरोध करने वाले दिग्विजय सिंह। पोस्टर देखकर पुलिस भी अलर्ट हो गई है, पुलिस की ओर से भाजयुमो नेताओं से पोस्टर हटाने के लिए कहा गया है।

वहीं, पोस्टर के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस नेता स्टेशन रोड थाने पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। यहां कांग्रेस नेताओं ने थाना परिसर में रघुपति राघव राजा राम, भाजपा को सद्बुद्धि दे भगवान का गीत गाकर विरोध किया। साथ ही शनिवार तक एफआईआर दर्ज नहीं होने पर सीएम का पुतला दहन और उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सड़क पर उतरेंगे
सैलाना के पूर्व विधायक हर्ष विजय गहलोत ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद को गद्दार कहना निंदनीय है। भाजपा तानाशाही कर रही है और आपस में लड़ाने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने पोस्टर लगाए हैं। हमने इसके सबूत पुलिस को सौंपे हैं। अगर, कल तक एफआईआर नहीं होती है, तो हम सड़क पर उतरेंगे।
ये भी पढ़ें: तुम्हें मरना होगा; छेड़छाड़ से परेशान युवती ने जहरीला पदार्थ खाया, मौत
हमनें पोस्टर लगाए हैं
भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल संसद के दोनों सदनों से पास होने के बाद देश में लागू हो गया है। लेकिन, कांग्रेस के नेता इसका भी विरोध कर राजनीति कर रहे हैं। इसी को लेकर हमनें पोस्टर लगाए हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X