सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sarpanch arrested taking bribe of 20 thousand, lieu of releasing the second installment of PM Awas Yojana

Ratlam News: 20 हजार की रिश्वत लेते सरपंच गिरफ्तार, पीएम आवास की दूसरी किस्त जारी करने के लिए मांगी थी घूस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Thu, 17 Apr 2025 07:48 PM IST
विज्ञापन
सार

लोकयुक्त उज्जैन की टीम ने ग्राम पंचायत इटावा खुर्द के सरपंच घनश्याम कुमावत को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी सरपंच ने पीएम आवास की दूसरी किस्त जारी करने के लिए रिश्वत की मांग की थी।

Sarpanch arrested taking bribe of 20 thousand, lieu of releasing the second installment of PM Awas Yojana
लोकयुक्त पुलिस की गिरफ्त में रिश्वतखोर सरपंच
विज्ञापन

विस्तार

लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने गुरुवार को रतलाम की ग्राम पंचायत इटावा खुर्द के सरपंच घनश्याम कुमावत को गिरफ्तार किया है। आरोपी सरपंच को प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त जारी करने के एवज में 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। 

Trending Videos

लोकायुक्त डीएसपी दिनेश पटेल ने बताया कि फरियादी विनोद डाबी, निवासी ग्राम बिंजाखेड़ी जिला रतलाम द्वारा 15 अप्रैल को लोकायुक्त एसपी उज्जैन अनिल विश्वकर्मा को एक शिकायत दर्ज करवाई गई थी। जिसमें उसने बताया था कि ग्राम इटावा के सरपंच घनश्याम कुमावत द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त जारी करने के एवज में 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'बंगाल की मैडम कुछ नहीं कर रहीं', हिंसा पर प्रदीप मिश्रा का CM ममता पर हमला, कहा-बुद्धि सही करने के लिए...

सत्यापन में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद एक टीम का गठन किया गया। गुरुवार को टीम रतलाम के ग्राम इटावा खुर्द पहुंची और फरियादी विनोद डाबी को केमिकल लगे रुपए देकर सरपंच के पास भेजा। जैसे ही फरियादी विनोद डाबी ने सरपंच घनश्याम कुमावत को रिश्वत के 20 हजार रुपए उसके निवास पर जाकर दिए, लोकायुक्त टीम ने सरपंच को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी दिनेश पटेल ने बताया कि लोकायुक्त द्वारा आरोपी घनश्याम कुमावत के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया है।

ये भी पढ़ें: बिस्किट दिखाकर पकड़ा, फिर चारपाई से बांधकर पीटा, प्लास से तोड़े दांत; कुत्ते से हुई हैवानियत की तस्वीरें

फरियादी विनोद डाबी ने बताया कि ग्राम बिंजाखेड़ी में उसकी मां सुगन बाई के नाम से प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ था। जिसकी दूसरी किस्त अपनी मां के खाते में डलवाने के लिए वह सरपंच घनश्याम कुमावत से मिला तो उसके द्वारा 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed