सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Shillong police reached Ratlam in Raja Raghuvanshi murder case, seized bag from Silom James' in-laws' house

Raja Raghuvanshi Case: शिलांग पुलिस पहुंची रतलाम, सिलोम जेम्स की ससुराल से एक बैग किया जब्त, गहने हो सकते हैं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Sun, 29 Jun 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
सार

राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच कर रही शिलांग पुलिस की टीम रविवार को आरोपी सिलोम जेम्स की रतलाम स्थित ससुराल पहुंची। सूत्रों के अनुसार, यहां से टीम ने एक बैग जब्त किया है, जिसमें लैपटॉप और सोनम के गहने हैं।  

Shillong police reached Ratlam in Raja Raghuvanshi murder case, seized bag from Silom James' in-laws' house
एक घंटे तक शिलांग पुलिस की टीम ने की जांच।
विज्ञापन

विस्तार

राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच कर रही शिलांग पुलिस की एसआईटी रविवार को मध्य प्रदेश के रतलाम में पहुंची। एसआईटी आरोपी सिलोम जेम्स, उसकी पत्नी और साली को साथ लेकर मंगलमूर्ति कॉलोनी स्थित मनोज गुप्ता के मकान पर पहुंची। मनोज गुप्ता, सिलोम के ससुर और पेशे से प्रॉपर्टी ब्रोकर हैं। पुलिस की टीम ने यहां करीब एक घंटे छानबीन की और किचन से एक बैग जब्त किया है। सूत्रों के अनुसार, जब्त किए गए बैग में लैपटॉप और सोनम की ज्वेलरी है।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार, एसआईटी रविवार दोपहर इंदौर से सिलोम, उसकी पत्नी और साली को साथ लेकर रतलाम पहुंची थी। यहां सिलोम के ससुर के घर पर तलाशी के दौरान टीम ने एक बैग बरामद किया, जिसमें महत्वपूर्ण सामान मिलने की संभावना है। मीडिया द्वारा पूछे जाने पर अधिकारियों ने कहा कि यह जांच का हिस्सा है, फिलहाल कोई जानकारी साझा नहीं की जा सकती। हालांकि, सूत्रों का दावा है कि बैग में लैपटॉप और सोनम के गहने हैं। तलाशी के बाद एसआईटी सिलोम को लेकर इंदौर रवाना हो गई, जबकि उसकी पत्नी और साली को रतलाम में ही छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  पदोन्नति नियम 2025 के खिलाफ सपाक्स का अधिवेशन, न्यायिक लड़ाई और जनप्रतिनिधियों ज्ञापन देने की बनी रणनीति

इंदौर में भी की गई थी सर्चिंग
इससे पहले शनिवार रात शिलांग पुलिस की एसआईटी इंदौर पहुंची थी। यहां क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर महालक्ष्मी नगर स्थित सिलोम जेम्स के घर पर तलाशी ली गई थी। करीब आधे घंटे चली इस सर्चिंग में कई दस्तावेजों की जांच की गई थी।

सोनम के गायब बैग की तलाश
शिलांग पुलिस को संदेह है कि सोनम रघुवंशी के काले बैग में रखे आभूषण और अन्य सामग्री सिलोम जेम्स द्वारा छिपाई गई है। इन्हीं सामानों की तलाश में एसआईटी ने इंदौर और फिर रतलाम में कार्रवाई की है। 
 

एसआईटी सिलोम की पत्नी और साली को भी साथ लेकर रतलाम पहुंची

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed