सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam News: Special train service started from Mumbai Central to New Delhi and Shakur Basti.

Ratlam News: मुंबई सेंट्रल से नई दिल्ली और शकूर बस्ती के लिए स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू, जानें पूरा शेड्यूल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Sun, 07 Dec 2025 11:30 AM IST
विज्ञापन
सार

दोनों रूटों की ट्रेनों का रतलाम और नागदा सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। ट्रेनों में एसी, स्लीपर व जनरल कोच की सुविधा उपलब्ध होगी। अधिक विवरण के लिए यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-सारिणी देख सकते हैं।

Ratlam News: Special train service started from Mumbai Central to New Delhi and Shakur Basti.
स्पेशल ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यात्रियों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखकर रेलवे की ओर से मुंबई सेंट्रल से शकूर बस्ती और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन 6 दिसंबर 2025 से परिचालन शुरू किया गया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में मथुरा, कोटा, नागदा, रतलाम, वड़ोदरा, सूरत सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
Trending Videos


रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना के अनुसार सप्ताहिक ट्रेन संख्या 04002 नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन शनिवार, 06 दिसम्बर, 2025  की रात 22.40 बजे नई दिल्ली से शुरू की गई है। यह ट्रेन अगले दिन रात 21.00 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। इस ट्रेन का 07 दिसम्बर 2025 को नागदा स्टेशन पर सुबह 10.15 बजे तथा रतलाम स्टेशन पर सुबह 11.05 बजे आगमन होगा। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 4001 मुंबई-सेंट्रल-नईदिल्ली स्पेशल ट्रेन 7 दिसंबर 2025 रविवार को रात 23.30 बजे मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान करेंगी और अगले दिन रात 20.50 बजे नई दिल्ली पहुंगी। इस ट्रेन का 8 दिसंबर को  सुबह 8.45 बजे रतलाम और सुबह 9.55 बजे नागदा स्टेशन पर आगमन होगा। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा और मथुरा स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी-2 टियर और एसी-3 टियर कोच होंगे। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- लागत भी नहीं निकाल पा रहा प्याज का दाम, उज्जैन में किसानों ने सड़क पर फेंकी फसल

मुंबई सेंट्रल-शकूर बस्ती सुपरफास्ट सप्ताह में दो दिन
ट्रेन संख्या 09003 मुंबई सेंट्रल-शकूर बस्ती स्पेशल ट्रेन रविवार  07 दिसम्बर 2025 एवं सोमवार 08 दिसम्बर, 2025 को सुबह 10.30 बजे मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान करेगी। अगले दिन सुबह 08.00 बजे शकूर बस्ती पहुंचेगी। इस ट्रेन का रतलाम स्टेशन पर आगमन शाम 19.03 बजे एवं नागदा स्टेशन पर रात 20.08 बजे आगमन होगा। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09004 शकूर बस्ती-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन सोमवार 08 दिसम्बर एव मंगलवार 09 दिसम्बर 2025 को सुबह 10.15 बजे शकूर बस्ती से प्रस्थान करेगी। अगले दिन सुबह  10.30 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। इस ट्रेन का नागदा स्टेशन पर रात 21.50 बजे तथा रतलाम स्टेशन पर 22.40 बजे आगमन होगा। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, वापी,  वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, भरतपुर, मथुरा, कोसी कलां एवं दिल्ली सफदरजंग स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी-3 टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे। ट्रेनों के ठहराव, समय एवं संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए  यात्री  www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed