सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Three pairs of new special trains will run on the occasion of Holi

Ratlam News: होली पर्व पर चलेगी तीन जोड़ी नई स्पेशल ट्रेनें, रतलाम-नागदा सहित अनेक स्टेशनों से होकर गुजरेगी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Thu, 12 Feb 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
सार

होली पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बांद्रा–झांसी, बांद्रा–सूबेदारगंज और असारवा–आगरा कैंट के बीच तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेनें मार्च में निर्धारित तिथियों पर चलेंगी, प्रमुख स्टेशनों पर रुकेंगी और विभिन्न श्रेणी के कोचों के साथ उपलब्ध रहेंगी। 

Three pairs of new special trains will run on the occasion of Holi
होली स्पेशल ट्रेन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

होली पर्व के दौरान यात्रियों को रेलवे ने आवागमन के लिए तीन जोड़ी नई ट्रेनों की सौगात दी है। ये ट्रेनें बांद्रा टर्मिनस से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बांद्रा टर्मिनस से सूबेदारगंज तथा असारवा से आगरा कैंट के बीच विशेष किराए पर चलाई जाएंगी। बांद्रा टर्मिनस-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल ट्रेन रतलाम मंडल के रतलाम, नागदा, उज्जैन, बांद्रा टर्मिनस-सूबेदारगंज स्पेशल रतलाम स्टेशन और असारवा–आगरा कैंट स्पेशल ट्रेन चंदेरिया स्टेशन होकर गुजरेगी। इन ट्रेनों से होली पर्व के दौरान विशेष कर बाहर नौकरी व धंधा करने वाले लोगों को अपने घर व वापस नौकरी पर लौटने की सुविधा मिलेगी।

Trending Videos


रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा एवं होली त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए, बांद्रा टर्मिनस-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बांद्रा टर्मिनस-सूबेदारगंज तथा असारवा-आगरा कैंट के बीच विशेष किराए पर तीन जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांद्रा टर्मिनस-सूबेदारगंज सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 04126 बांद्रा टर्मिनस-सूबेदारगंज सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 3 मार्च से 31 मार्च तक चलाई जाएगी और यह ट्रेन दस फेरे लेगी। यह ट्रेन प्रति मंगलवार सुबह 11.15 बजे बांद्रा टर्मिनस से चलेगी और दूसरे दिन शाम 17.00 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी। इस ट्रेन का रतलाम स्टेशन पर रात 21.25/21.30 बजे आगमन व प्रस्थान होगा। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 04125 सूबेदारगंज-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 2 से 30 मार्च 2026 तक चलेगी और यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को सूबेदारगंज से सुबह 05.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 09.30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इस ट्रेन का रतलाम स्टेशन पर रात 21.45/21.55 बजे आगमन व प्रस्थान होगा। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, रूपबास, फतेहपुर सीकरी, आगरा ईदगाह, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी एवं फतेहपुर स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में एसी 3-टियर, एसी 3-टियर (इकोनॉमी), स्लीपर क्लास एवं जनरल सकेंड क्लास कोच होंगे।

ये भी पढ़ें- रेल नेटवर्क से दुर्लभ कछुओं की तस्करी का सरगना गिरफ्तार, स्टेट टाइगर फोर्स की बड़ी कार्रवाई

असारवा-आगरा कैंट स्पेशल ट्रेन  
ट्रेन संख्या 01920 असारवा-आगरा कैंट स्पेशल ट्रेन 2 से 30 मार्च 2026 तक चलाई जाएगी। यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार एवं बुधवार को छोड़कर प्रतिदिन असारवा से दोपहर 14.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 07.45 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। इस ट्रेन का रतलाम मंडल के चंदेरिया स्टेशन पर रात 22.40/22.45 आगमन व प्रस्थान रहेगा। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 01919 आगरा कैंट- असारवा स्पेशल ट्रेन 1 से 29 मार्च तक प्रत्येक सोमवार एवं मंगलवार को छोड़कर प्रतिदिन आगरा कैंट से शाम 18.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 11.10 बजे असारवा पहुंचेगी। इस ट्रेन का चंदेरिया स्टेशन पर रात 03.15/03.20) आगमन व प्रस्थान होगा। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में हिम्मतनगर, शामलाजी रोड, डूंगरपुर, सेमारी, जावर, उदयपुर सिटी, राणा प्रताप नगर, मावली जंक्शन, चंदेरिया, मांडलगढ़, बूंदी, केशोराय पाटन, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, रूपबास एवं फतेहपुर सीकरी स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सकेंड क्लास कोच होंगे। ट्रेन संख्या 02200, 04126 एवं 01920 की बुकिंग सभी पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी वेबसाइट पर से शुरू हो गई है। ट्रेनों के ठहराव, समय एवं संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री  www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

बांद्रा टर्मिनस-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल
ट्रेन संख्या 02200 बांद्रा टर्मिनस- वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल ट्रेन 7 से 28 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को चलाई जाएगी। यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को सुबह 05.10 बजे बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह 5.00 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन का रतलाम मंडल के दाहोद स्टेशन पर दोपहर 12.43/12.45 बजे, रतलाम स्टेशन पर दोपहर 14.30/14.40 बजे, नागदा स्टेशन पर दोपहर 15.43/15.45, उज्जैन स्टेशन पर शाम 16.55/17.10  बजे एवं मक्सी स्टेशन पर शाम 18.00/18.02 बजे आगमन व प्रस्थान होगा। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 02199 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 05 से 26 मार्च 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को चलाई जाएगी। यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से शाम 16.50 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन शाम 16.10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इस ट्रेन का रतलाम मंडल के मक्सी स्टेशन पर रात 03.05/03.07 बजे, उज्जैन स्टेशन पर रात 03.50/04.00 बजे, नागदा स्टेशन पर सुबह 05.08/05.10 बजे, रतलाम स्टेसन पर सुबह 06.05/06.15 बजे और दाहोद  स्टेशन पर सुबह 07.39/07.41 बजे आगमन व प्रस्थान होगा।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, उधना, भरूच, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, बियावरा राजगढ़, चाचुरा बिनागंज, रूठियाई, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, डबरा एवं दतिया स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, एसी 3-टियर (इकोनॉमी), स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed