सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Three vehicles collided, bike got stuck on the roof of the auto, one worker died, eight injured

Ratlam News : तीन वाहनों की खौफनाक टक्कर, ऑटो की छत पर जाकर अटकी बाइक; एक श्रमिक की मौत आठ घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Tue, 14 Oct 2025 02:27 PM IST
विज्ञापन
सार

MP Road Accident: ग्राम बाराखेड़ा के पास सोमवार शाम तेज रफ्तार कार ने एक ऑटो रिक्शा और बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए।

Three vehicles collided, bike got stuck on the roof of the auto, one worker died, eight injured
जोरदार टक्कर के बाद ऑटो की छत पर अटकी बाइक।
विज्ञापन

विस्तार

रतलाम जिले में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। महू-नीमच हाईवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसों के बाद अब जावरा-पिपलौदा रोड पर एक और दर्दनाक दुर्घटना हो गई। ग्राम बाराखेड़ा के पास सोमवार शाम तेज रफ्तार कार ने एक ऑटो रिक्शा और बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए।

Trending Videos

बाइक ऑटो की छत पर जाकर अटक गई
जानकारी के अनुसार, मृतक 35 वर्षीय कमल पिता अंबाराम निवासी ग्राम नौलखा थाना पिपलौदा अपने परिवार और साथियों के साथ मजदूरी करने गुजरात जा रहा था। वे जावरा से ट्रेन पकड़ने के लिए अयाना से ऑटो में सवार हुए थे। रास्ते में ग्राम बाराखेड़ा के पास तेज रफ्तार कार (एमपी-09-डब्ल्यूएफ-9473) ने ऑटो और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पलट गया और बाइक ऑटो की छत पर जाकर अटक गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सिवनी हवाला कांड : एसडीओपी पूजा पांडेय समेत 11 पर एफआईआर, अब तक पांच की गिरफ्तारी, संदेह के घेरे में और कौन ?

चार घायलों को मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर 
हादसे में कमल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी मंजूबाई, ममता, राहुल, पिंकी, बाइक सवार दिलीप, निकिता, गुलाबबाई और ऑटो चालक मुकेश घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को एंबुलेंस से जावरा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में चार घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। सूचना मिलने पर औद्योगिक क्षेत्र जावरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 106(1), 281 और 125ए के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed