सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two sisters of Rathore family moved towards the path of self-restraint

Ratlam News: संयम पथ की ओर अग्रसर हुईं राठौर परिवार की दो बहनें, 19 अप्रैल को पालिताना में लेंगी दीक्षा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Tue, 15 Apr 2025 08:47 AM IST
विज्ञापन
सार

रतलाम जिले के सैलाना निवासी राठौर परिवार की दो बहनें सपना व शीतल राठौर ने संयम पथ पर चलने के लिए सोमवार को अपने परिवार और स्नेहीजनों की उपस्थिति में डेहरी पूजन के साथ सांसारिक जीवन से विदाई ली।

Two sisters of Rathore family moved towards the path of self-restraint
दीक्षार्थी बहनों ने ट्रेन में सवार होकर अपनो से ली विदा
विज्ञापन

विस्तार

रतलाम जिले की धर्म नगरी सैलाना में राठौर परिवार की कुल दीपिकाएं सपना एवं शीतल बहन एक नया इतिहास रचने जा रही हैं आगामी19 अप्रैल को पालिताना के शंखेश्वर पुरम तीर्थ में संयम ग्रहण के पूर्व सोमवार की प्रातः बेला में अपने निवास पर श्रीसंघ और अपने परिवार की उपस्थिति में डेहरी पूजन कर सांसारिक जीवन से विदाई ली।

Trending Videos


जुलूस के रूप में महिलाओं के साथ मंगलगान गाते हुए बड़ा जैन मंदिर पहुंचकर तीर्थंकर प्रभु आदेश्वर दादा के चरण वंदन किए। इसके बाद छोटा जैन मंदिर पर मूलनायक श्री मुनिसुवृत स्वामी की चरण वंदन कर सीधे सुश्रावक अभय कुमार अर्पित कुमार रांका के निवास पर पहुंचे, यहां वर्षीदान के साथ पदार्पण किया। यहां से दोनों दीक्षार्थी बहनों को सांसारिक बिदाई दी और सोमवार दोपहर दो बजे रतलाम रेलवे स्टेशन पर दुरंतो एक्सप्रेस से श्रीसंघ भाइयों के साथ पालीताणा के लिए प्रस्थान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश के पूर्वी क्षेत्र के सात जिलों में आज होगी हल्की बारिश, कल से दिखेगा लू का असर

19 अप्रैल को पालीताणा गुजरात में करेंगी दीक्षा ग्रहण
19 अप्रैल को पालिताना के शंखेश्वरपुरम तीर्थ में आचार्य नरदेव सागर सूरीश्वर जी की पावन निश्रा में पूज्या साध्वीश्री अमितगुना श्रीजी की परम शिष्या रिजु प्रसन्ना श्रीजी के सान्निध्य में सैलाना की दोनों बेटियां जैन भगवती दीक्षा ग्रहण कर संयम पथ पर अग्रसर होंगी। इस दिन सैलाना के इतिहास में एक ऐतिहासिक अवसर उस वक्त जुड़ जाएगा, जब नगर के राठौर तेली समाज के युगल किशोर सुशीला देवी के बेटियां तथा तथा संजय राठौर की बहनें सपना और शीतल राठौर धन वैभव और सुख संपदा का त्याग करते हुए जिन शासन की अलख जगाने के लिए संयम ग्रहण कर सैलाना और अपने परिवार का नाम रोशन करेंगी।

ये भी पढ़ें- इंदौर के अयान्वित ने आबूधाबी में दी चार लोगों को नई जिंदगी, दिल, लिवर, किडनियां दी दान

17 अप्रैल को रवाना होगा जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ
सैलाना से जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संघ सकल जैन समाज के श्रावक श्राविकाओं को लेकर आगामी 17 अप्रैल को बस द्वारा प्रस्थान करेंगे। पालीताणा के शंखेश्वर धाम पर विभिन्न आयोजनों के बाद 19 अप्रैल को दोनों बहनों की जैन भगवती दीक्षा सम्पन्न होगी। 

दीक्षार्थी बहनों ने ट्रेन में सवार होकर अपनो से ली विदा

दीक्षार्थी बहनों ने ट्रेन में सवार होकर अपनो से ली विदा

 

दीक्षार्थी बहनों ने ट्रेन में सवार होकर अपनो से ली विदा

दीक्षार्थी बहनों को विदा करने पहुंचे समाजजन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed