सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Bolero and truck collide in Rewa, six people seriously injured

MP News: रीवा में बोलेरो और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, छह लोग हुए गंभीर रूप से घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रीवा ब्यूरो Updated Tue, 10 Feb 2026 10:40 AM IST
विज्ञापन
सार

रीवा जिले में सोमवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कर वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। प्राथमिक जांच में ट्रक चालक की लापरवाही सामने आई है।

MP News: Bolero and truck collide in Rewa, six people seriously injured
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रीवा जिले में सोमवार की शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो में सवार 6 लोग अति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार सभी घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। बताया गया कि बोलेरो सिरमौर रोड की तरफ जा रही थी, जबकि ट्रक ने रांग साइड से आकर टक्कर मारी।
Trending Videos


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो का रजिस्ट्रेशन नंबर UP70 FM 5050 है, जो प्रयागराज निवासी रवि सिंह के नाम पर दर्ज है। SGMH के सीएमओ डॉ अलख प्रकाश ने बताया कि पुलिस 6 लोगों को लेकर अस्पताल पहुंची थी। तीन घायलों के नाम अर्पित सिंह भदौरिया, बबलू खान और निखिल सिंह हैं, जिनका इलाज जारी है। जबकि तीन लोगों के नाम पाते के संबंध में अभी जानकारी नहीं है। अज्ञात के तौर पर उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोलेरो का पंजीयन एक जनवरी 2021 को प्रयागराज से हुआ था। जांच में यह भी सामने आया है कि वाहन के दस्तावेज पूरी तरह वैध हैं। बोलेरो की आरसी और फिटनेस 2035 तक मान्य है।

ये भी पढ़ें- बागेश्वर धाम से गूंजी बेटियों को बचाने की पुकार, एपस्टीन फाइल्स के खुलासे पर जानिए क्या बोले शास्त्री

ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज
प्राथमिक जांच में पुलिस का कहना है कि बोलेरो के कागजात और फिटनेस पूरी तरह दुरुस्त पाए गए हैं। ऐसे में प्रथम दृष्टया हादसे के लिए टक्कर मारने वाले ट्रक चालक की लापरवाही को जिम्मेदार माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक घायलों के नाम अभी मालूम नहीं चल सके हैं। एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। थाना प्रभारी हितेंद्रनाथ शर्मा ने किसी की मौत की जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed