सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News: Dowry Greed Claims Another Life, Husband Who Promised Protection Turns Out to Be the Killer

Rewa News: दहेज की भूख ने उजाड़ी एक और जिंदगी, जिसने किया था सुरक्षा का वादा वही पति निकला हत्यारा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रीवा ब्यूरो Updated Sun, 18 Jan 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
सार

गुढ़ थाना क्षेत्र में मोटर साइकिल की मांग को लेकर एक विवाहिता की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। पुलिस जांच में मामला आत्महत्या नहीं बल्कि दहेज हत्या का निकला, जिसके बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Rewa News: Dowry Greed Claims Another Life, Husband Who Promised Protection Turns Out to Be the Killer
photo
विज्ञापन

विस्तार

जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का एक और दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां दहेज की मांग ने एक विवाहिता की जान ले ली। गुढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गुढ़वा, वार्ड क्रमांक 15 में हुई यह घटना न केवल एक हत्या है, बल्कि समाज में व्याप्त उस कुरीति को भी उजागर करती है, जहां विवाह के बाद भी महिला को दहेज की वस्तुओं से तौला जाता है।

Trending Videos


29 नवंबर 2025 की रात नेहा पटेल के जीवन की आखिरी रात साबित हुई। अगली सुबह जब परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला, तो अंदर का दृश्य दिल दहला देने वाला था। नेहा का शव पलंग के नीचे चित अवस्था में पड़ा था और उसके गले में सफेद गमछा बंधा हुआ था। प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई लेकिन पुलिस जांच में मामला संदिग्ध पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि नेहा पटेल को लंबे समय से दहेज को लेकर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जा रही थी। पति रंजीत पटेल और ससुर कृष्ण पटेल उस पर मोटर साइकिल की मांग को लेकर लगातार दबाव बना रहे थे। यह दबाव समय के साथ हिंसा में बदल गया और अंततः उसी घर में उसकी हत्या कर दी गई, जहां उसे सुरक्षा और सम्मान मिलना चाहिए था।

ये भी पढ़ें: Shahdol News: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत, चालक गिरफ्तार

मामले में पुलिस की कार्रवाई भी चर्चा में रही। पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा एवं उप पुलिस अधीक्षक उदित मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गुढ़, उप निरीक्षक शैल यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने साक्ष्यों को एकत्र कर हत्या की गुत्थी सुलझाई।

मर्ग जांच के उपरांत आरोपी पति रंजीत पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 103(1), 85, 80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed