सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   RSS chief Mohan Bhagwat's address at Jeevan Utkarsh Mahotsav in Jabalpur MP

जबलपुर: जीवन उत्कर्ष महोत्सव में RSS प्रमुख का संबोधन, भागवत बोले- भारत की तरफ देख रही संकट से जूझ रही दुनिया

अमर उजाला ब्यूरो Published by: लव गौर Updated Tue, 04 Nov 2025 04:53 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश के जबलपुर में आयोजित जीवन उत्कर्ष महोत्सव को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुनिया को भारत से उम्मीदें हैं, क्योंकि भारत धर्म और संस्कृति के मार्ग का पालन करता है।

RSS chief Mohan Bhagwat's address at Jeevan Utkarsh Mahotsav in Jabalpur MP
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने सोमवार को कहा कि पूरी दुनिया संकट में है और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भारत की ओर बड़ी आशा से देख रही है।
Trending Videos


दुनिया को भारत से उम्मीदें हैं-भागवत
भागवत ने जबलपुर में आयोजित जीवन उत्कर्ष महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया को भारत से उम्मीदें हैं, क्योंकि भारत धर्म और संस्कृति के मार्ग का पालन करता है। भागवत ने कहा कि संस्कृति का सही अर्थ नैतिक और सद्गुणी आचरण है। लोग तभी अच्छा व्यवहार करते हैं जब उनके बीच एक-दूसरे के प्रति सद्भावना और गहरा जुड़ाव हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में यह जुड़ाव है, लेकिन दुनिया में नहीं-संघ प्रमुख
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इन महान गुणों के अभाव में शत्रुतापूर्ण संबंध विकसित होते हैं, जिससे संघर्ष पैदा होता है। भागवत ने कहा कि भारत ने आज भी अपनी समृद्ध संस्कृति और अध्यात्म की विरासत को संभाल कर रखा है। उन्होंने कहा, वास्तविकता में हम सभी एक हैं। भारत में यह जुड़ाव है, लेकिन दुनिया में नहीं। भागवत ने कहा कि दुनिया अब भारत से यह सीखना चाहती है कि अध्यात्म और धार्मिक आचरण के साथ सद्भाव में जीवन कैसे जिया जाए।

बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था के आध्यात्मिक गुरु ईश्वरचरण स्वामी भी इस पांच दिन कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मौजूद थे। यह कार्यक्रम बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था के आध्यात्मिक प्रमुख महंत स्वामी महाराज के जीवन और शिक्षा को समर्पित है। भागवत ने इस मौके पर स्वामी भद्रेशदास की एक किताब का भी विमोचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed