सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A young man was beaten to death in a bloody clash in Sagar over a property dispute

Sagar News: सागर में खूनी संघर्ष, संपत्ति विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या; तीन आरोपी हिरासत में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Wed, 03 Jun 2026 08:26 AM IST
विज्ञापन
सार

सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में पैतृक संपत्ति विवाद के चलते ममेरे भाइयों ने 40 वर्षीय अतुल जड़िया पर लोहे की रॉड और पाइप से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अतुल की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

A young man was beaten to death in a bloody clash in Sagar over a property dispute
मौका मुआयना करती पुलिस
विज्ञापन

विस्तार

एमपी के सागर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के मोतीनगर थाना क्षेत्र में पारिवारिक संपत्ति विवाद ने ऐसा खूनी रूप अख्तियार किया कि एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। ममेरे भाइयों ने मिलकर युवक पर लोहे की रॉड और पाइप से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन को हिरासत में ले लिया है।



लोहे की रॉड और पाइप से किया हमला
जानकारी के अनुसार, मोतीनगर थाना क्षेत्र के रविशंकर वार्ड के रहने वाले 40 वर्षीय अतुल जड़िया का अपने ममेरे भाइयों के साथ लंबे समय से पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार शाम को इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में एक बार फिर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि ममेरे भाइयों ने तैश में आकर अतुल पर लोहे की रॉड और पाइप से जानलेवा हमला बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमला इतना अचानक और बर्बर था कि अतुल को संभलने तक का मौका नहीं मिला। जब चीख-पुकार सुनकर आसपास के स्थानीय लोग बीच-बचाव करने के लिए दौड़े, तो आरोपियों ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी और वहां से भगा दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हैवानियत: दबे पांव घर में घुसकर महिला के हाथ-पैर बांधे, फिर की दरिंदगी; पति घर पहुंचा तो उसका किया ये हाल
विज्ञापन


इलाज के दौरान तोड़ा दम, भारी पुलिस बल तैनात
घटना की सूचना मिलते ही मोतीनगर थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल और लहूलुहान हो चुके अतुल को तत्काल बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती कराया। लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि इलाज के दौरान अतुल ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद रविशंकर वार्ड में तनाव की स्थिति को देखते हुए एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि शुरुआती जांच में हत्या की वजह पारिवारिक संपत्ति का पुराना विवाद ही नजर आ रही है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए वारदात से जुड़े तीन संदिग्धों को राउंडअप (हिरासत में) कर लिया है। उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मौके से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए हैं और जल्द ही मामले में आगामी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed