{"_id":"699b1c257f594fa57d0439d5","slug":"bolero-and-bike-collide-two-innocent-children-died-in-the-accident-the-children-died-in-front-of-their-father-sagar-news-c-1-1-noi1338-3981092-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सागर में दो बच्चों की मौत: बाइक से टकराकर खुला कार का एयरबैग, उसी में दबकर दम घुटने से बच्ची की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागर में दो बच्चों की मौत: बाइक से टकराकर खुला कार का एयरबैग, उसी में दबकर दम घुटने से बच्ची की गई जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 09:56 PM IST
विज्ञापन
सार
सागर जिले के केसली-टड़ा मार्ग पर बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। एयरबैग खुलने से सात वर्षीय बच्ची की जान गई, जबकि चार वर्षीय बालक ने मौके पर दम तोड़ा। गंभीर रूप से घायल पिता को सागर रेफर किया गया, पुलिस जांच जारी है।
दुर्घटनाग्रस्त वाहन
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश के सागर जिले के केसली-टड़ा मार्ग पर रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्रसिद्ध तीर्थ स्थल वनदेवी मंदिर के पास एक बोलेरो और बाइक की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल है।
Trending Videos
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, समनापुर निवासी जाहरसिंह दांगी का परिवार वनदेवी मंदिर में दर्शन कर बोलेरो कार (MP 15 ZB 4094) से वापस लौट रहा था। वहीं, ग्राम जैथारी निवासी सुनील गौड़ (33) अपने 4 वर्षीय बेटे अंशुल के साथ बाइक पर सवार होकर टड़ा की ओर जा रहे थे। शाम करीब 5 बजे वनदेवी मंदिर के पास दोनों वाहनों में सीधी टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- ठगी की नई चाल: 'तुम्हारे पति-बेटे पर मौत का साया', कांग्रेस नेता के घर तंत्र-मंत्र का ढोंग, लाखों ले गई महिला
एयरबैग बना मासूम की मौत का कारण
हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो की अगली सीट पर बैठी जाहरसिंह की 7 वर्षीय बेटी लेखनी की मौत एयरबैग खुलने के दबाव के कारण हो गई। वहीं, बाइक पर सवार चार वर्षीय अंशुल गौड़ ने भी अपने पिता की आंखों के सामने दम तोड़ दिया।
घायल पिता सागर रेफर
हादसे में बाइक सवार सुनील गौड़ को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल जिला चिकित्सालय सागर रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी लोकेश पटेल ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों मासूमों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद से जैथारी और समनापुर गांव में सन्नाटा पसरा है। एक ही पल में दो मासूमों की जान जाने से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन

कमेंट
कमेंट X