सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chadamau fire incident: Crowds take to the streets demanding justice, police accused of changing statements

सागर चादामंऊ अग्निकांड: हिंदू संगठनों ने घेरी पीली कोठी, इस वजह से बढ़ा आक्रोश; टीआई को निलंबित करने की मांग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Tue, 30 Dec 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
सार

सागर जिले के नरयावली क्षेत्र के चादामंऊ गांव में हुए दर्दनाक अग्निकांड को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। घटना के 26 दिन बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं होने से नाराज विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित कई हिंदू संगठनों ने मंगलवार को सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया।

Chadamau fire incident: Crowds take to the streets demanding justice, police accused of changing statements
प्रदर्शन करते लोग
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के सागर जिले के नरयावली क्षेत्र के चादामंऊ में हुए दर्दनाक अग्निकांड ने अब एक बड़े जनांदोलन का रूप ले लिया है। घटना के 26 दिन बीत जाने के बाद भी एफआईआर दर्ज न होने से आक्रोशित विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल सहित तमाम हिंदू संगठनों ने मंगलवार को शहर की सड़कों पर उतरकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
Trending Videos


पीड़ित मां के गंभीर आरोप
प्रदर्शन के दौरान पीड़ित परिवार की मां, ठाकुर बाई ने नरयावली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी द्वारा उनके बयानों के साथ छेड़छाड़ की जा रही है और घटना का समय बदलने का दबाव बनाया जा रहा है। मां ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि प्रशासन दोषियों को बचाने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में जूझ रही बेटी ने खोला राज
बता दें कि 4 दिसंबर की रात हुए इस अग्निकांड में दो बेटों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है, जबकि एक बेटी अभी भी अस्पताल में गंभीर स्थिति में है। घायल बेटी ने एक विशेष समुदाय के युवक पर घर में आग लगाने का सीधा आरोप लगाया है। इसके बावजूद पुलिस द्वारा अब तक मामला दर्ज न किए जाने पर संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

ये भी पढ़ें- MP: मनरेगा से गांधी का नाम हटाया, शिवराज के गढ़ से पांच से निकलेगी दिग्विजय सिंह की पदयात्रा, सरकार को चेतावनी

प्रशासन का पक्ष
मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा ने आक्रोशित भीड़ को शांत कराते हुए उचित जांच का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है और जल्द ही वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

प्रदर्शन करते लोग

प्रदर्शन करते लोग

 

प्रदर्शन करते लोग

प्रदर्शन के दौरान का चित्र।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed