सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Elderly farmer beaten to death for protesting the removal of wire fencing; body placed on road, road blockade

Sagar: बुजुर्ग किसान की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, मौत के बाद भड़के परिजन; शव सड़क पर रखकर किया चक्काजाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Fri, 05 Jun 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
सार

सागर के अमावनी गांव में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। तार फेंसिंग उखाड़ने का विरोध करने पर बदमाशों ने एक बुजुर्ग किसान पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इलाज के दौरान किसान की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव रखकर हाईवे जाम कर दिया।

Elderly farmer beaten to death for protesting the removal of wire fencing; body placed on road, road blockade
मृतक का शव रखकर प्रदर्शन करते लोग
विज्ञापन

विस्तार

 सागर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। मोतीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम अमावनी में जमीन विवाद और तार फेंसिंग उखाड़ने का विरोध करने पर एक बुजुर्ग किसान की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ने शुक्रवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।


मौत की खबर मिलते ही ग्रामीण और परिजन भड़क गए। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर पहुंचे परिजनों ने दोपहर करीब 1 बजे सागर-खुरई मार्ग (कृषि उपज मंडी के पास) पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। करीब 3 घंटे तक चले इस प्रदर्शन के कारण हाईवे पर वाहनों का लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


8 से 10 लोग मोटरसाइकिलों से आए थे
जानकारी के मुताबिक, अमावनी निवासी किसान नंदराम पटेल की कृषि भूमि से लगी जमीन पर शिवराज शुक्ला और आनंद कुमार गुप्ता द्वारा प्लाटिंग का काम किया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि बीते 3 जून की दोपहर करीब 8 से 10 लोग मोटरसाइकिलों से आए और नंदराम पटेल के खेत की तार फेंसिंग की लकड़ी की बल्लियां उखाड़ने लगे। जब बुजुर्ग नंदराम ने इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए उन पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप- जमीन हड़पने की नीयत से की हत्या
मृतक के बेटे आशीष पटेल ने आरोप लगाया कि आनंद कुमार गुप्ता, शिवराज शुक्ला और यशवंत खटीक उनकी पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जा करना चाहते थे। इसी नीयत से उनके पिता की बेरहमी से हत्या की गई है। परिजनों की मांग है कि जिन लोगों की प्लाटिंग से यह विवाद शुरू हुआ, उन्हें भी इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी बनाया जाए। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि इस अवैध प्लाटिंग की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें- MP: चार साल बाद भी जीएनएम का रिजल्ट नहीं, संकट में नर्सिंग छात्रों का भविष्य; काउंसिल के बाहर किया प्रदर्शन

भारी पुलिस बल तैनात, अधिकारियों के आश्वासन पर खुला जाम
चक्काजाम की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत और तहसीलदार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि मामले में नामजद 8 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, प्लाटिंग से जुड़े शिवराज शुक्ला और आनंद कुमार गुप्ता को भी पुलिस ने राउंडअप (हिरासत में) कर लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।


मौके पर मौजूद तहसीलदार ने भी परिजनों को आश्वस्त किया कि विवादित प्लाटिंग की पूरी जांच कराई जाएगी और अवैध पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई होगी। इस ठोस आश्वासन के बाद शाम करीब चार बजे परिजनों ने जाम खोला और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed