Sagar News: पांच साल पहले बंद मिल के नाम से बिक रहा था नकली बीज, प्रशासन की छापेमारी में खुलासा; केस दर्ज
सागर में प्रशासन ने नकली सोयाबीन बीज के कारोबार का भंडाफोड़ किया। जरूआखेड़ा स्थित आलोक ट्रेडर्स के गोदाम से ब्रांडेड बोरियों में पैक बीज और कच्चा माल जब्त किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के सागर जिले में खरीफ सीजन शुरू होते ही नकली और अवैध बीज का कारोबार सक्रिय हो गया है। किसानों के साथ होने वाली धोखाधड़ी पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देश पर कृषि और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने जरूआखेड़ा में छापेमारी कर अवैध सोयाबीन बीज के कारोबार का भंडाफोड़ किया। इस मामले में 'आलोक ट्रेडर्स' के संचालक आलोक जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
पांच साल पहले बंद हो चुकी मिल के नाम पर तैयार हो रहा था बीज
संयुक्त टीम ने जरूआखेड़ा स्थित आलोक ट्रेडर्स के गोदाम पर औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान गोदाम में मशीन से सोयाबीन को ब्रांडेड बोरियों में पैक किया जाता मिला। मौके से 'अन्नपूर्णा ब्रांड दाल मिल, ललितपुर' नाम से 40-40 किलोग्राम की 29 भरी हुई बोरियां और 116 खाली नई बोरियां बरामद की गईं। इसके अलावा करीब 100 जूट के बोरों में रखा सोयाबीन भी जब्त किया गया।
पढ़ें: सास गिरिबाला और पति समर्थ की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी, CFSL रिपोर्ट का इंतजार बाकी
बंद मिल के मालिक ने जताई आपत्ति
जब अधिकारियों ने बोरियों पर छपे मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो वह ललितपुर निवासी व्यापारी अमित जैन का निकला। अमित जैन ने बताया कि उनकी 'अन्नपूर्णा दाल मिल' करीब पांच वर्ष पहले ही बंद हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि आलोक जैन उनकी बंद मिल के नाम और मोबाइल नंबर का दुरुपयोग कर नकली बीज तैयार कर बेच रहा था। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
बीज गुण नियंत्रण आदेश के उल्लंघन में मामला दर्ज
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अमन मिश्रा और उप संचालक कृषि राजेश त्रिपाठी के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई के बाद आलोक जैन के खिलाफ बीज गुण नियंत्रण आदेश के उल्लंघन तथा धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
