{"_id":"6a6c8ac2e5f72c98750e3ff8","slug":"interdistrict-tractor-theft-gang-busted-in-sagar-3-arrested-4-tractors-worth-rs2120l-recovered-sagar-news-c-1-1-noi1338-4561078-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"सागर पुलिस का बड़ा खुलासा: अंतरजिला ट्रैक्टर चोर गिरोह पकड़ा गया; 21.20 लाख रुपये के चार ट्रैक्टर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागर पुलिस का बड़ा खुलासा: अंतरजिला ट्रैक्टर चोर गिरोह पकड़ा गया; 21.20 लाख रुपये के चार ट्रैक्टर बरामद
Sun, 02 Aug 2026 12:17 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:17 PM IST
सार
सागर के खुरई में पुलिस ने अंतरजिला ट्रैक्टर चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 21.20 लाख रुपये कीमत के चार चोरी के ट्रैक्टर और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सागर की खुरई शहर पुलिस ने एक बड़े अंतरजिला ट्रैक्टर चोर गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने गिरोह के तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 21 लाख 20 हजार रुपये मूल्य के चार चोरी के ट्रैक्टर और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
25 जुलाई की रात हुई थी चोरी
पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई 2026 को खुरई निवासी अरविंद यादव और उनके पड़ोसी वीरेंद्र यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास उनके घर के बाहर खड़े दो स्वराज 735 ट्रैक्टर अज्ञात चोर रात में चुरा ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने BNS की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पकड़े गए आरोपी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया, नरेंद्र सोलंकी और एसडीओपी प्रवीण अष्ठाना के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह दांगी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए भोपाल निवासी अंकुष उइके और संतोष उइके को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने अपने साथी अनुराग उर्फ अन्नू मालवीय के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि चोरी के ट्रैक्टर शिवपुरी निवासी मोहर सिंह गुर्जर को बेचने के लिए दिए गए थे। पुलिस ने तुरंत दबिश देकर मोहर सिंह के कब्जे से दोनों ट्रैक्टर बरामद कर लिए।
ये भी पढ़ें- एमपी में तेंदुओं के अंतरराज्यीय शिकारी गिरोह का भंडाफोड़: 10 तेंदुओं के शिकार का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार
रायसेन और विदिशा से भी चुराए थे ट्रैक्टर
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने मई 2026 में गैरतगंज (रायसेन) से एक स्वराज 735 ट्रैक्टर और जुलाई 2026 में खामखेड़ा (विदिशा) से एक स्वराज 733 ट्रैक्टर चोरी किया था। पुलिस ने इन दोनों ट्रैक्टरों को भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी अंकुष उइके (21 वर्ष) निवासी क्रेशर बस्ती, अयोध्या नगर, भोपाल संतोष उइके (19 वर्ष) निवासी क्रेशर बस्ती, अयोध्या नगर, भोपाल मोहर सिंह गुर्जर (40 वर्ष) निवासी ग्राम गांगुली (हाल निवास: फक्कड़ कॉलोनी, शिवपुरी) को गिरफ्तार किया है