{"_id":"69d2688646a22550900762f6","slug":"lightning-strikes-a-thresher-killing-a-young-man-from-the-same-family-and-injuring-four-others-sagar-news-c-1-1-noi1338-4129534-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: थ्रेसर चलाते समय आकाशीय बिजली का कहर, युवक की मौत, पुत्र समेत चार गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: थ्रेसर चलाते समय आकाशीय बिजली का कहर, युवक की मौत, पुत्र समेत चार गंभीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
सार
सागर जिले के भुसौरा गांव में खेत पर थ्रेसर से काम करते परिवार पर आकाशीय बिजली गिरने से भीकम कुर्मी की मौत हो गई। बेटे सहित चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों का सागर में इलाज जारी है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।
मृतक भीकम कुर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सागर जिले की केसली तहसील के ग्राम भुसौरा में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहां खेत में थ्रेसर से काम कर रहे एक ही परिवार के लोगों पर आकाशीय बिजली (गाज) गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके बेटे सहित परिवार के चार अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
Trending Videos
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम भुसौरा का एक परिवार शनिवार शाम को अपने खेत में थ्रेसर से फसल की मड़ाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया। तेज गरज-चमक के साथ अचानक वहां बिजली कड़क कर सीधे परिवार के लोगों पर आ गिरी। बिजली की चपेट में आने से 35 वर्षीय भीकम कुर्मी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- खेत में खेलते-खेलते रतनजोत के बीज खाने से पांच बच्चे बीमार, अचानक तबीयत बिगड़ने पर किया भर्ती
निजी वाहन से घायलों को लाया गया सागर
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मृतक भीकम का 12 वर्षीय पुत्र सौरभ कुर्मी और 16 वर्षीय भांजी रोहणी कुर्मी भी गंभीर रूप से झुलस गए। इनके अलावा भीकम के चचेरे भाई गोविंद कुर्मी और चाचा रामरतन कुर्मी भी घायल हुए हैं। गनीमत यह रही कि परिवार की ही राजकुमारी इस हादसे में सकुशल बच गईं।
हादसे के तुरंत बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में सभी घायलों और मृतक को निजी वाहन की व्यवस्था कर इलाज के लिए सागर जिला मुख्यालय पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने भीकम कुर्मी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में झुलसे चारों घायलों का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में जारी है। इस घटना के बाद से ही पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

कमेंट
कमेंट X