😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Sagar unique Hanuman temple with parade when troubleshooter himself arrived in parade instead of soldier
{"_id":"69cdf677ef066b1ebc0923e1","slug":"sagars-unique-hanuman-temple-with-a-parade-when-the-troubleshooter-himself-arrived-in-the-parade-instead-of-a-soldier-sagar-news-c-1-1-noi1338-4117554-2026-04-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP News: जब जवान की जगह खुद बजरंगबली ने दी हाजिरी, 'परेड वाले हनुमान जी' की कहानी कर देगी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: जब जवान की जगह खुद बजरंगबली ने दी हाजिरी, 'परेड वाले हनुमान जी' की कहानी कर देगी हैरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 06:07 PM IST
सार
Sagar News: सागर कैंट स्थित ‘परेड वाले हनुमान जी’ मंदिर अपनी अनोखी लोककथा और सैनिक रूप में स्थापित प्रतिमा के कारण खास पहचान रखता है। मान्यता है कि यहां हनुमान जी ने एक सैनिक की जगह खुद परेड में शामिल होकर उसकी रक्षा की थी, जिसके बाद से यह मंदिर सैन्य कर्मियों और युवाओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है।
विज्ञापन
1 of 4
हनुमान जी
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
हनुमान जयंती के पावन अवसर पर आज हम आपको मध्य प्रदेश के सागर जिले के एक ऐसे अनोखे मंदिर से रूबरू करा रहे हैं, जिसकी कहानी सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आर्मी कैंट क्षेत्र में स्थित ‘परेड वाले हनुमान जी’ का मंदिर अपनी अद्भुत कथा और चमत्कारी प्रतिमा के कारण देशभर के श्रद्धालुओं, खासकर सैन्य कर्मियों के बीच अटूट आस्था का केंद्र बना हुआ है।
Trending Videos
2 of 4
हनुमान जी
- फोटो : अमर उजाला
जब सैनिक की जगह खुद हनुमान जी पहुंचे परेड में
इस मंदिर से जुड़ी एक बेहद दिलचस्प और चमत्कारी लोककथा वर्षों से प्रचलित है। कहा जाता है कि कई साल पहले सेना का एक जवान इस मंदिर में पूजा करने आया था। वह बजरंगबली की भक्ति में इतना लीन हो गया कि उसे अपनी ड्यूटी और परेड का समय ही याद नहीं रहा। जब पूजा समाप्त हुई और उसे होश आया, तो वह घबराकर तुरंत परेड ग्राउंड की ओर भागा। वहां पहुंचकर उसने मेजर से हाथ जोड़कर माफी मांगी और कहा कि उससे बड़ी गलती हो गई, वह आज परेड में शामिल नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
परेड वाले हनुमान जी
- फोटो : अमर उजाला
मेजर का जवाब सुनकर उड़ गए होश
जवान की बात सुनकर मेजर हैरान रह गए। उन्होंने कहा, 'तुम क्या कह रहे हो? रजिस्टर में तुम्हारे हस्ताक्षर मौजूद हैं और तुम पूरी परेड के दौरान उपस्थित थे।' यह सुनते ही जवान के पैरों तले जमीन खिसक गई। वह समझ गया कि संकट की घड़ी में उसके आराध्य ने ही उसकी रक्षा की है। मान्यता है कि उस दिन स्वयं पवनपुत्र हनुमान ने सैनिक का रूप धारण कर परेड ग्राउंड में उसकी उपस्थिति दर्ज कराई थी। जब जवान ने मेजर को पूरी सच्चाई बताई, तो यह चमत्कार पूरे कैंट क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। तभी से उन्हें ‘परेड वाले हनुमान जी’ कहा जाने लगा।
4 of 4
हनुमान जी का मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
दूर-दूर से आते हैं अफसर
यह मंदिर जितना चमत्कारी है, यहां स्थापित प्रतिमा भी उतनी ही अनूठी है। संभवतः यह देश का इकलौता ऐसा मंदिर है, जहां हनुमान जी एक सैनिक की तरह सजे-धजे नजर आते हैं। इस मंदिर के बारे में मान्यता है कि जो युवा सेना या पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं, वे यहां आकर विशेष मन्नत मांगते हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि यहां प्रार्थना करने वाले कई युवाओं को देश सेवा का अवसर मिला है। विशेष बात यह है कि सागर कैंट से ट्रांसफर होकर देश के अन्य हिस्सों में जाने वाले सेना के अधिकारी और जवान भी समय-समय पर यहां माथा टेकने जरूर आते हैं। उनके लिए यह मंदिर कर्तव्यपरायणता और आस्था की एक अनोखी मिसाल बन चुका है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X