सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News: House roof collapses, 14-year-old boy dies in accident; father critically injured and hospitalized

Sagar News: भरभराकर गिरी मकान की छत, हादसे में 14 वर्षीय किशोर की मौत, पिता गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Tue, 28 Apr 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
सार

गढ़ाकोटा के एक गांव में मकान की छत गिरने से मलबे में दबकर 14 साल के बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण छत कमजोर हो गई थी और भरभराकर गिर गई।
 

Sagar News: House roof collapses, 14-year-old boy dies in accident; father critically injured and hospitalized
अस्पताल में भर्ती घायल
विज्ञापन

विस्तार

जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह ग्राम भाटोली कुमेरिया में एक मकान की छत गिरने से 14 वर्षीय किशोर की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हैं। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सागर जिला अस्पताल रैफर किया गया है।
Trending Videos


जानकारी के मुताबिक भाटोली कुमेरिया निवासी गोविंद लडिया मंगलवार सुबह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। सुबह करीब 7 बजे अचानक मकान की छत की सीलिंग भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त परिवार गहरी नींद में था, जिससे किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। मलबे की चपेट में आने से गोविंद लडिया और उनका 14 वर्षीय पुत्र केशव लडिया गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मची चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राजा रघुवंशी हत्याकांड: शिलांग कोर्ट से सोनम रघुवंशी को मिली जमानत, पीड़ित परिवार को लगा झटका

ग्रामीणों ने तत्काल दोनों घायलों को गढ़ाकोटा सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद केशव लडिया को मृत घोषित कर दिया। पिता गोविंद लडिया की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए सागर रैफर कर दिया गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक दिन पहले हुई बारिश के कारण मकान की छत में पानी भर गया था, जिससे सीलिंग कमजोर हो गई थी। संभवतः इसी नमी और वजन के कारण सुबह यह दर्दनाक हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भी मौके का मुआयना कर स्थिति का जायजा लिया गया है। इस हृदय विदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed