सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Taj Mahal Controversy: Minister Vijayvargiya claims Taj Mahal was once a temple

Taj Mahal Controversy: 'ताजमहल पहले मंदिर था', मंत्री विजयवर्गीय ने किया दावा; नितिन नबीन को लेकर कह दी ये बात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Thu, 25 Dec 2025 08:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Kailash Vijayvargiya: बीना दौरे में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ताजमहल को मंदिर बताने और बिहारियों के स्वभाव पर टिप्पणी कर विवाद खड़ा किया। उन्होंने कहा ताजमहल मंदिर की जगह बना और बिहारियों पर भी टिप्पणी की। उनके बयान से सियासी बहस तेज हो गई।

Taj Mahal Controversy: Minister Vijayvargiya claims Taj Mahal was once a temple
कैलाश विजयवर्गीय ने ताजमहल को लेकर बयान दिया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय अपने बेबाक और विवादित बयानों के लिए एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बुधवार को बीना प्रवास के दौरान उन्होंने ताजमहल के इतिहास और बिहार के लोगों के स्वभाव को लेकर ऐसी टिप्पणियां कीं, जिससे सियासी पारा चढ़ गया है।
Trending Videos




मंदिर की जगह बनी मुमताज की कब्र
स्वर्गीय राकेश सिरोठिया की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर बोलते हुए विजयवर्गीय ने ताजमहल पर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि ताजमहल पहले मंदिर के रूप में बनाया जा रहा था, जिसे बाद में शाहजहां ने मुमताज का मकबरा बना दिया। उन्होंने आगे तर्क देते हुए कहा कि शाहजहां ने पहले मुमताज को बुरहानपुर में दफन किया था, लेकिन बाद में जहां मंदिर का निर्माण हो रहा था, वहीं मुमताज के शव को दोबारा दफनाकर ताजमहल का निर्माण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Abhyudaya MP Growth Summit: 'विश्व के 46% डिजिटल ट्रांजैक्शन भारत में हुए', अमित शाह बोले- ये हमारी बड़ी छलांग

बिहारियों और राजनीतिक दलबदल पर भी बोले
ताजमहल के अलावा मंत्री विजयवर्गीय ने बिहार के लोगों के व्यवहार पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, यूं तो बिहारी विनम्र नहीं होते, लेकिन हमारे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नबीन नितिन विनम्र हैं। स्थानीय राजनीति पर चर्चा करते हुए उन्होंने बीना विधायक निर्मला सप्रे का जिक्र किया। विजयवर्गीय ने कहा कि निर्मला सप्रे भले ही कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं, लेकिन अब वह पूरी तरह भाजपा के साथ हैं।

कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
इससे पहले, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बीना पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया। शहर में जगह-जगह तोरण द्वार लगाकर और पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया गया। हालांकि, मंच से दिए गए उनके बयानों ने अब एक नई बहस को जन्म दे दिया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed