{"_id":"6a190f41fa5526c8f40cd214","slug":"the-body-of-an-unidentified-woman-with-injuries-was-found-wrapped-in-a-sheet-on-the-side-of-the-highway-in-sagar-sagar-news-c-1-1-noi1338-4334966-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: हाईवे किनारे चादर में लिपटा मिला महिला का शव; शरीर पर जख्म, 26 दिन में 9 वीं हत्या से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: हाईवे किनारे चादर में लिपटा मिला महिला का शव; शरीर पर जख्म, 26 दिन में 9 वीं हत्या से सनसनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 10:27 AM IST
विज्ञापन
सार
सागर जिले के राहतगढ़ थाना क्षेत्र में भोपाल हाईवे किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का शव चादर में लिपटा हुआ था और शरीर पर चोट व खून के निशान मिले हैं।
पुलिस थाना राहतगढ़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सागर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां राहतगढ़ थाना क्षेत्र के तहत बेरखेड़ी के पास भोपाल हाईवे किनारे एक अज्ञात महिला का चादर में लिपटा हुआ शव बरामद हुआ है। महिला के शरीर पर चोट और खून के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या किसी दूसरी जगह पर की गई और फिर पहचान छुपाने के उद्देश्य से शव को यहां हाईवे किनारे फेंक दिया गया। गुरुवार दोपहर को मिले इस शव की शिनाख्त खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी।
तीन दिन पुरानी है लाश, शरीर पर चोट के निशान
राहतगढ़ थाना प्रभारी मुकेश सिंह ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि भोपाल हाईवे किनारे बेरखेड़ी के पास एक महिला का शव पड़ा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जब मुआयना किया, तो शव काफी फूल चुका था। अंदेशा जताया जा रहा है कि लाश करीब तीन दिन पुरानी है। मृतका की उम्र लगभग 30 वर्ष के आसपास है और वह लाल रंग की साड़ी और ब्लाउज पहने हुए है।
लूटपाट की थ्योरी खारिज, किसी करीबी पर शक!
पुलिस के मुताबिक, मृतका के हाथ में चांदी जैसी धातु की चूड़ियां सुरक्षित मिली हैं। ऐसे में शुरुआती तौर पर लूटपाट के इरादे से हत्या की थ्योरी को खारिज किया जा रहा है। घटनास्थल के हालात और शव की स्थिति को देखकर अंदेशा है कि किसी परिचित या भरोसेमंद व्यक्ति ने ही महिला को झांसे में लेकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस आसपास के जिलों के थानों से भी संपर्क कर गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाल रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP: बांधवगढ़ में रहस्यमयी तरीके से बाघ की हुई मौत, रिपोर्ट में हुए ये बड़े खुलासे? वन विभाग पर उठे सवाल
रेप से इनकार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
मामले में किसी भी तरह की दरिंदगी या दुष्कर्म (रेप) की घटना से पुलिस ने साफ तौर पर इनकार किया है। थाना प्रभारी का कहना है कि मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा और स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।
सागर में खौफ का साया: 26 दिन में 9 मर्डर
इस ताजा वारदात के बाद सागर जिले में कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। जिले में बैक-टू-बैक अपराधों का सिलसिला जारी है। पिछले महज 26 दिनों के भीतर जिले में हत्या की यह 9वीं वारदात है। ताबड़तोड़ हो रही इन हत्याओं से इलाके के लोगों और हाईवे से गुजरने वाले राहगीरों में खौफ का माहौल है।