सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Three friends drowned while bathing in a mine; body of one recovered; search continues for two others

Sagar: क्रेशर खदान में नहाते वक्त बड़ा हादसा, तीन दोस्त गहरे पानी में डूबे; एक का शव बरामद दो की तलाश जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sat, 25 Apr 2026 08:55 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश के सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र में क्रेशर खदान में नहाने गए तीन युवक डूब गए। रेस्क्यू के दौरान एक शव बरामद हुआ, जबकि दो की तलाश जारी है। आज सुबह होते ही टीम फिर से तलाश में जुट गई हैं।

Three friends drowned while bathing in a mine; body of one recovered; search continues for two others
तस्वीर में घटनास्थल पर मौजूद विधायक प्रदीप लारिया समेत अन्य।
विज्ञापन

विस्तार

सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। ग्राम गुड़ा के पास स्थित एक क्रेशर खदान में नहाने गए तीन युवक पानी में डूब गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। यह सभी युवक सागर शहर के रहने वाले हैं।
Trending Videos


बचाने के प्रयास में डूबे साथी
प्रत्यक्षदर्शी शिवा वाल्मिकी ने बताया कि दोपहर करीब 12:30 बजे चार दोस्त खदान पर नहाने पहुंचे थे। नहाते समय तनीश कोरी अचानक गहरे पानी में जाने लगा और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए अभिषेक और तेजराम ने पानी में छलांग लगा दी, लेकिन वे भी खुद को संभाल नहीं पाए और डूब गए। इस दौरान चौथे साथी आयुष ने भी उन्हें बचाने की कोशिश की, जिसे अन्य दोस्तों ने पकड़ लिया था, लेकिन बाकी साथियों ने पैंट फेंककर आयुष को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, पर अन्य तीनों पानी में समा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल एसडीआरएफ की टीम को बुलाया। टीम ने सर्चिंग ऑपरेशन शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद अभिषेक उर्फ अध्धा (20 वर्ष), निवासी कैंट का शव बरामद कर लिया है वही तनीश कोरी (19 वर्ष) और तेजराम पटेल (20 वर्ष) अभी लापता है जिनकी तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें- Indore News: आलीराजपुर जिला पंचायत सीईओ के साथ मंत्री के भाई ने की बदसलूकी, केस दर्ज

प्रशासन की अपील
देर शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अंधेरा होने के कारण सर्चिंग में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन शेष दो युवकों की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन ने एक बार फिर युवाओं से असुरक्षित खदानों और गहरे जल स्रोतों से दूर रहने की अपील की है। वहीं, इस हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर नरयावली विधायक प्रदीप लारिया पहुंचे उन्होंने मौजूद अधिकारियों से रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली। शनिवार सुबह होते ही टीम ने खोज अभियान को और तेज किया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed