Sagar News: इलाज कराने गई मां के पीछे कलयुगी बेटे ने ही साफ कर दिया अपना ही घर, लाखों के जेवर बरामद
पुलिस ने आरोपी शुभम रैकवार के कब्जे से चोरी गया सोने-चांदी का जेवर और एक लाख रुपये नकद बरामद किए। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला मध्य प्रदेश के सागर जिले से सामने आया है, जहां लालच के आगे एक बेटे ने अपने ही माता-पिता के भरोसे का कत्ल कर दिया। देवरी थाना पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए महज 24 घंटे के भीतर लाखों रुपये की चोरी का खुलासा किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि चोरी की इस वारदात को अंजाम देने वाला कोई बाहरी चोर नहीं, बल्कि फरियादिया का सगा बेटा ही निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से शत-प्रतिशत मशरूका (चोरी गया माल) बरामद कर लिया है, जिसकी कुल कीमत ₹7,57,500 बताई जा रही है।
अस्पताल गए थे माता-पिता, पीछे से साफ कर दिया हाथ
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, देवरी के बाजार वार्ड की रहने वाली फरियादिया 18 मई 2026 को अपने पति परसोत्तम रैकवार के इलाज के लिए सागर गई हुई थीं। घर से निकलते समय उन्होंने मकान का ताला लगाया और चाबी को घर के ही बाथरूम में रखे एक ब्रश के डिब्बे में छिपाकर रख दिया था। इस बात की जानकारी सिर्फ परिवार के बेहद करीबी सदस्यों को ही थी। अगले दिन 19 मई को सुबह करीब 08:00 बजे महिला के भाई गयाप्रसाद ने फोन पर सूचना दी कि उनके घर के दरवाजे खुले पड़े हैं और अंदर सारा सामान बिखरा हुआ है। जब महिला आनन-फानन में देवरी पहुंची, तो देखा कि मुख्य दरवाजे के ताले गायब थे और अलमारी में रखे सोने-चांदी के सारे आभूषण और 1 लाख रुपये नगद गायब थे।
पढ़ें: ट्रक को बचाने में कार 20 फीट गहरी खाई में गिरी, किशोरी की मौत; माता-पिता घायल
बयान बदलने पर गहराया शक, ऐसे खुला राज
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन और एएसपी लोकेश कुमार सिन्हा व एसडीओपी रहली प्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में देवरी थाना प्रभारी ने तुरंत जांच टीम गठित की। अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जब पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और परिस्थितिजन्य सबूतों की कड़ियों को जोड़ना शुरू किया, तो सुई परिवार के ही 27 वर्षीय बेटे शुभम रैकवार पर आकर टिक गई। पुलिस ने जब शुभम को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो वह बार-बार अपने बयान बदलने लगा। लेकिन जब पुलिस ने वैज्ञानिक और कड़ाई से पूछताछ की, तो आरोपी ज्यादा देर टिक नहीं सका और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया थाना प्रभारी देवरी ने बताया कि आरोपी बेटे को पता था कि मां-बाप घर पर नहीं हैं और चाबी कहाँ रखी है। इसी का फायदा उठाकर उसने चोरी की पूरी साजिश रची। आरोपी की निशानदेही पर शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया गया है।
पुलिस ने बरामद किया चोरी का सामान
पुलिस ने आरोपी शुभम के कब्जे से चोरी गई पूरी संपत्ति बरामद कर ली है। बरामद सामान में एक सोने का हार, एक सोने की पांचाली, चार सोने की चूड़ियां, दो जोड़ी झुमकी, तीन सोने की अंगूठियां, एक चांदी की करधनी, एक जोड़ी बड़ी पायल, तीन जोड़ी छोटी पायल और तीन जोड़ी बिछिया शामिल हैं। इसके अलावा 500 रुपये के 200 नोट, कुल 1 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी शुभम रैकवार (27) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
