सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MP News: एमपी की मंत्री का बहनोई निकला नशीली कफ सिरप का बड़ा तस्कर, सांसद का करीबी भी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 06 Sep 2024 09:07 AM IST
सार

नशीली कफ सिरफ के बड़े गिरोह में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के बहनोई शैलेन्द्र राजावात की गिरफ्तारी की गई है। वहीं खुद को सांसद का करीबी बताने वाले बादल सिंह का नाम भी आया है। 

विज्ञापन
MP News: MP minister's brother-in-law turns out to be a big smuggler of intoxicating cough syrup
सतना में मंत्री के रिश्तेदार को कफ सिरप की तस्करी में गिरफ्तार किया गया है। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश की सतना पुलिस ने राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के रिश्तेदार (बहनोई) को नशीले पदार्थ की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में एक बादल सिंह का नाम भी सामने आया है जो कि सांसद गणेश सिंह का करीबी बताया जाता है, उसकी सांसद के साथ की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।




जानकारी के अनुसार नशीली कफ सिरफ के बड़े गिरोह में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के बहनोई शैलेन्द्र राजावात की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर शैलेन्द्र राजावत के साथ राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। हालांकि बताया ये भी जा रहा है कि प्रतिमा बागरी की बहन ने घर से भागकर शैलेन्द्र राजावत से शादी की थी और उसके बाद से प्रतिमा बागरी के परिवार ने उनसे दूरी बना ली थी। हालांकि इस मामले पर अभी तक राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी का कोई बयान सामने नहीं आया है।
 
Trending Videos
MP News: MP minister's brother-in-law turns out to be a big smuggler of intoxicating cough syrup
शैलेंद्र सिंह राजावत को पुलिस हथकड़ी पहनाकर लाई - फोटो : सोशल मीडिया
एडीशनल एसपी विक्रम सिंह ने पूरे मामले पर बताया कि सिंहपुर थाना क्षेत्र में 12 जुलाई को एक बड़ी कार्यवाही की गई थी। जिसमें उत्तर प्रदेश से आ रहे एक पिकअप वाहन को पकड़ा गया था। जिसमें भारी मात्रा में नशीली कफ सिरफ भरी हुई थी। ये पिकअप सतना लाया जा रहा था। पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि वो अपने साथी अमित गुप्ता निवासी रैगांव, आशीष गौतम निवासी रैगांव के साथ ये माल लेकर सतना आ रहा था। इसमें से 10 पेटी माल बादल सिंह पटेल निवासी जमुना, रामपुर बघेल को, 25-25 पेटी अमित गुप्ता व आशीष गौतम को देने की बात ड्राइवर दिवाकर ने बताई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
MP News: MP minister's brother-in-law turns out to be a big smuggler of intoxicating cough syrup
शैलेंद्र सिंह राजावत को पुलिस हथकड़ी पहनाकर लाई - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस ने मामले की जांच तेज की तो पाया कि सिंडीकेट के रूप में नशीली कफ सिरफ की तस्करी की जा रही थी। बीते दो वर्षों में करीब 5 करोड 35 लाख रुपये का कफ सिरप की खरीदी-बिक्री का ट्रांजेक्शन पाया गया। अब नाम सामने आया आरोपी शैलेन्द्र सिंह उर्फ सिम्मू का जो लगातार आनरेक्स कफ सिरफ खरीद एवं बेच रहा था। पुलिस ने शैलेन्द्र सिंह को पकड़ा और पूछताछ की तो उसने जुर्म करना स्वीकार किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed