सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   satna News ›   MP News: Sensational case of murder of father-in-law in Satna, daughter's lover killed him

Satna: पानी मांगने के बहाने घर में घुसकर रेत दिया बुजुर्ग का गला, गुप्तांग भी काटा; हत्यारा निकला बेटी का आशिक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 15 Dec 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Satna News: पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पहले मृतक के घर की रेकी की थी। फिर एक शाम को भगत सिंह (मृतक) से पानी मांगने के बहाने रसोई में घुसकर उसने धारदार चाकू से उनका गला रेत दिया। हत्या के बाद भगत सिंह का गुप्तांग भी काट दिया। पढ़ें पूरी खबर...।

MP News: Sensational case of murder of father-in-law in Satna, daughter's lover killed him
पुलिस की गिरफ्त में हत्या का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सतना जिले के कोलगवा थाना क्षेत्र के ग्राम रामस्थान में 85 वर्षीय भगत सिंह की निर्मम हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। पुलिस ने घटना की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी शैलेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया है। इस हत्या का कारण आपसी रिश्तों में कड़वाहट और मृतक का आपत्तिजनक व्यवहार बताया गया है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हत्या से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे किए।

Trending Videos

 
गला रेतकर की गई थी हत्या
जानकारी के मुताबिक, आठ दिसंबर 2024 की शाम भगत सिंह के बेटे विष्णुप्रताप सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि उनके पिता का घर के कच्चे कमरे में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। घर पर अकेले मौजूद भगत सिंह की हत्या को लेकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उसके बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 1496-24 के तहत हत्या की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए हत्या के पीछे के राज को उजागर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सीसीटीवी फुटेज से सुलझी गुत्थी
घटना के दिन के सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति को भगत सिंह के घर में घुसते और फिर हत्या के बाद वहां से निकलते हुए देखा गया। आरोपी ने सफेद कुर्ता-पैजामा, काली जैकेट, ग्लव्स और हेलमेट पहना हुआ था। पुलिस ने आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने के लिए 400 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की। मुखबिरों की मदद से संदिग्ध की पहचान शैलेन्द्र सिंह पटेल, निवासी ग्राम रहट, थाना चोरहटा, जिला रीवा के रूप में हुई है।
 
रिश्तों में कड़वाहट बनी हत्या की वजह
पुलिस पूछताछ में शैलेन्द्र ने कबूल किया कि वह मृतक भगत सिंह के बेटे लवकेश सिंह की पत्नी शांति सिंह और बेटी मनीषा का करीबी था। मनीषा, जो कैंसर से पीड़ित है, के इलाज और देखभाल के दौरान शैलेन्द्र परिवार से जुड़ा। मनीषा और उसकी मां शांति ने शैलेन्द्र को बताया कि भगत सिंह ने शांति के साथ अश्लील हरकतें की थीं। साथ ही भगत सिंह पूरे परिवार को आर्थिक सहयोग देने के बजाय अपनी सबसे छोटी बहू का पक्ष लेते थे। इन बातों से आहत होकर शैलेन्द्र ने भगत सिंह की हत्या की साजिश रची।
 
आरोपी ने ऐसे दिया घटना को अंजाम
एक दिसंबर को शैलेन्द्र ने मृतक के घर की रेकी की और आठ दिसंबर की शाम को हत्या को अंजाम दिया। भगत सिंह से पानी मांगने के बहाने रसोई में घुसकर उसने धारदार चाकू से उनका गला रेत दिया। हत्या के बाद भगत सिंह का गुप्तांग भी काट दिया। शैलेन्द्र घटना के बाद बाइक से रीवा लौट गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू और बाइक को भी बरामद कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने शैलेन्द्र को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर हिरासत में भेज दिया गया।
 
पुलिस टीम को पुरस्कृत किया गया
हत्या की गुत्थी सुलझाने में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सतना पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने 10,000 रुपये के नकद इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed