सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   satna News ›   Posters of missing Congress MLA put up in Satna

Satna: सतना विधायक गुमशुदा...लापता कांग्रेस विधायक के लगे पोस्टर, जानिए क्यों है लोगों में नाराजगी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 18 Feb 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
सार

पोस्टर में लिखा गया है: "तलाश गुमशुदा, विधायक सतना की तलाश, सतना से छिन रहा कैंसर यूनिट, विधायक जी गुम, सतना का शुभचिंतक।" यह पोस्टर शहर के प्रमुख स्थानों पर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।

Posters of missing Congress MLA put up in Satna
वायरल पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के सतना मेडिकल कॉलेज से कैंसर यूनिट हटाए जाने के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस विवाद के चलते शहर में कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के लापता होने के पोस्टर लगाए गए हैं। कल देर शाम से शहर के विभिन्न इलाकों में विधायक के लापता होने के पोस्टर चिपके हुए हैं।

Trending Videos

मेडिकल कॉलेज का बजट घटाया गया

दरअसल, सतना मेडिकल कॉलेज के 550 करोड़ रुपये के बजट को घटाकर 383 करोड़ रुपये कर दिया गया है, जिसके कारण कैंसर यूनिट सहित कई महत्वपूर्ण सुविधाएं प्रोजेक्ट से हटा दी गईं। कैंसर यूनिट को हटाए जाने से जिले के लोगों में भारी आक्रोश है, जिसके चलते अज्ञात व्यक्तियों ने शहर के सर्किट हाउस, स्टेशन रोड समेत कई प्रमुख इलाकों में विधायक के लापता होने के पोस्टर लगाए हैं। इससे विधायक की जमकर किरकिरी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टर में क्या लिखा है?

पोस्टर में लिखा गया है: "तलाश गुमशुदा, विधायक सतना की तलाश, सतना से छिन रहा कैंसर यूनिट, विधायक जी गुम, सतना का शुभचिंतक।" यह पोस्टर शहर के प्रमुख स्थानों पर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। इसके साथ ही, कैंसर यूनिट के मेडिकल कॉलेज के प्रोजेक्ट से हटाए जाने के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने अपने ही पार्टी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है।

मंत्री ने बैठक की, सीएम को पत्र भेजने की बात कही

सतना जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात देने के साथ सरकार ने 550 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी थी। लेकिन जनवरी में हुई प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक में हेल्थ कमिश्नर तरुण राठी ने बजट में लगभग 60-70 करोड़ रुपये की कटौती कर दी, जिसके कारण कैंसर यूनिट ब्लॉक, साइनेज, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, फर्नीचर और प्राइवेट वार्ड जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं में भी कटौती की गई। मंत्री ने इस मामले को लेकर बैठक की और मुख्यमंत्री को पत्राचार करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed