सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   satna News ›   Satna: Shopkeeper and customer clashed over 50 rupees, the matter escalated from scuffle to knife attack

Satna: 50 रुपये को लेकर भिड़े दुकानदार और ग्राहक, बात हाथापाई से चाकू तक पहुंची, जानिए पूरा मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 20 Jan 2025 04:23 PM IST
विज्ञापन
सार

सतना जिले के पुरुसवानी मोहल्ले में साइकिल पंचर बनाने वाले भरत चौधरी पर 50 रुपये मजदूरी मांगने पर अमन बसोर नामक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। भरत मामूली रूप से घायल हुए। घटना का वीडियो वायरल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Satna: Shopkeeper and customer clashed over 50 rupees, the matter escalated from scuffle to knife attack
सतना में चाकूबाजी का वीडियो सामने आया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

सतना जिले में एक साइकिल पंचर बनाने वाले पर ग्राहक ने चाकू से हमला कर दिया। यह घटना कोलगवा थाना क्षेत्र के पुरुसवानी मोहल्ले में हुई। भरत चौधरी नाम के दुकानदार ने अमन बसोर नाम के युवक की साइकिल का पंचर बनाया। काम के 50 रुपए मांगने पर अमन ने चाकू निकाल लिया और भरत पर हमला कर दिया। भरत बाल-बाल बच गया, उन्हें मामूली चोटें आईं। घटना का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Trending Videos


रविवार शाम को सतना जिले के कोलगवा थाना क्षेत्र के पुरुसवानी मोहल्ले में एक चौंकाने वाली घटना घटी। 54 वर्षीय भरत चौधरी अपने घर पर ही साइकिल पंचर की दुकान चलाते हैं। अमन नाम का एक युवक अपने दोस्तों के साथ साइकिल का पंचर बनवाने आया। भरत ने पंचर बना दिया और 50 रुपये मेहनताना मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोलभाव पर अड़ा था अरोपी
अमन मेहनताना देने में आनाकानी करने लगा। उसने कहा कि वह सिर्फ 30 रुपये देगा। भरत 50 रुपये पर अड़ा रही। तभी नशे में धुत अमन ने चाकू निकाल लिया और भरत पर हमला कर दिया। भरत ने शोर मचाया तो उनकी पत्नी और आस-पास के लोग दौड़े आए। लोगों के बीच-बचाव से भरत की जान बच गई। उन्हें मामूली चोटें आईं।

वीडियो हुआ वायरल
इस घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि अमन नशे में धुत है और भरत पर चाकू से हमला कर रहा है। भरत किसी तरह अपनी जान बचाते दिख रहे हैं। घटना के बाद अमन और उसके साथी भाग गए।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
भरत चौधरी ने कोलगवा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े इस तरह की घटनाएं होना चिंताजनक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed